MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • जकरबर्ग ने 6 घंटों में गवाएं हजारों करोड़, सर्वर डाउन से आपको भी होता है बड़ा नुकसान, देखें पूरा गणित

जकरबर्ग ने 6 घंटों में गवाएं हजारों करोड़, सर्वर डाउन से आपको भी होता है बड़ा नुकसान, देखें पूरा गणित

टेक डेस्क। सोमवार देर शाम पूरी दुनिया में अचानक फैसबुक, व्हाट्सअप, और मैसेंजर का सर्वर डाउन हो गया । मार्क जकरबर्ग के स्वामित्व वाली इन कंपनियों की सेवाएं ठप्प पड़ने से पूरी दुनिया में हाहकार मच गया। मार्क जकरबर्ग की विभिन्न कंपनियों की सेवाएं अचानक बंद पड़ जाने से लोगों की एक दूसरे से कनेक्टिविटी प्रभावित हुई, वहीं 6 घंटे के इस डाउन ने जकरबर्ग को  करीब 52,217 करोड़ रुपये का झटका दिया है..क्या होता सर्वर, कैसे हो जाता है अचानक ठप्प, देखें पूरी जानकारी

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 05 2021, 05:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सर्वर डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान 
लोगों का कनेक्शन एक दूसरे से टूट गया । देर रात तक सर्वर डाउन रहने से ये सेवाएं प्रभावित रहीं।  सर्वर डाउन होने से आम लोगों की एक दूसरे से बात नहीं कर पाए। भारत में इसका खासा प्रभाव देखा गया। दूर देशों में रह रहे अपनों से  चैट नहीं हो पाने से लोगों को उनकी चिंता भी हुई, देर रात लोग नेटवर्क शुरु होने का इंतजार   करते रहे।  कमोबेश यहीं स्थिति पूरी दुनिया में देखी गई। 

29

तकरीबन 52,217 करोड़ रुपये की गिरावट
फेसबुक, वॉट्सऐप मैसेंडर और इंस्टाग्राम की सेवाएं बंद रहने से इन कंपनियों के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को भारी नुकसान हुआ है।  मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी मिली है कि जकरबर्ग के नेटवर्थ में 6 घंटों में  7 अरब डॉलर (तकरीबन 52,217 करोड़ रुपये) की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  जकरबर्ग दुनिया के  अरबपतियों की सूची में एक पायदान नीचे फिसल गए हैं। 

39

हर घंटे करीब 8700 करोड़ रुपये की नेटवर्थ गिरी 
रिपोर्ट के मुताबिक से जकरबर्ग के नेटवर्थ में 116.66 करोड़ डॉलर (करीब 8700 करोड़ रुपये) प्रति घंटे की गिरावट आई है। Bloomberg बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक  Zuckerberg का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया और वह बिल गेट्स से नीचे 5वें स्थान पर फिसल गए हैं।  गौरतलब है कि सोमवार तकरीबन रात 10 बजे के आसपास प्रभावित हुई सेवाएं कई घंटे बंद रहीं। मंगलवार सुबह तकरीबन 4 बजे कुछ सेवाएं बहाल हो गई थी ।

49
साइबर अटैक की संभावना से इंकार नहींसर्वर डाउन होने की वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसे साइबर अटैक भी बताया जा रहा है। जकरबर्ग की कंपनी ने बयान जारी करके कहा है कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है। हालांकि जल्द ही इसके संबंध में पता लगा लिया जाएगा। सर्वर को दुरुस्त करने का काम भी लगातार जारी है। अधिकतर सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं।   
59

जकरबर्ग ने जताया खेद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं। जकरबर्ग ने इस रुकावट के लिए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि  मुझे मालूम है जिन लोगों की आप परवाह करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको इन सर्विसेज की जरुरत होती है, ये हम पर आपका भरोसा है। 

69

क्या होता है सर्वर
इंटरनेट पर काम करते हुए हम हमेशा सर्वर   शब्द को  देखते, सुनते, पढ़ते हैं।  “Server” नाम को शब्द Serve से लिया गया है जिसका हिंदी में शाब्दिक अर्थ होता है प्रदान करने वाला।  यूजर्स के मांगने पर उसे  सर्वर web page को serve करता है। यहीं वास्तव में सर्वर कहलाता है। 

79

उदाहरण से समझिए क्या है सर्वर
यदि आप कोई Online website क्रिएट करना चाहते हैं, तो आपको उसे स्टोर करने के लिए ऐसी जगह की जरुरत  होगी जो internet network से जुड़ा हो, इसी को Server कहा जाता है। सभी वेबसाइट सर्वर का उपयोग  करती हैं। बिना सर्वर के इंटरनेट या विभिन्न प्लेटफॉर्म के  बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 

89

Server Down का मतलब क्या है
Client server architecture में एक सर्वर अपने यूजर्स को उसकी पसंद का वेब पेज उपलब्ध कराता है। लेकिन जब वो ऐसा कराने में असफल हो जाता है तो इसे server डाउन कहते हैं। इसका यही अर्थ है कि जब हम server not found और server not responding जैसे मैसेज प्राप्त करते हैं। तब उस सर्वर से जुड़े यूजर्स को उस server तक पहुंच नहीं मिलती है।

99

server down के कारण
 server down कई कारणों से होता है, इसके कई कारण हो सकते है जिनमे कुछ मुख्य कारण Network problem, Application crash, operating system crashes, power failure, DOS attack है।
 

ये भी पढ़ें- सच हो गई 24 साल पहले कही शाहरुख की बात, बेटे को लेकर SRK ने कहा था-मैं चाहता हूं वो ड्रग्स ले, सेक्स करे और..

ये भी पढ़ें- MMS वायरल होने से लेकर लड़कियों के साथ नाम जुड़ने तक, पहले भी विवादों में रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता


ये भी पढ़ें- रात में नग्न होकर सोना सेहत के लिए है खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताया क्या होती है सबसे बड़ी दिक्कत

ऐसा क्या हुआ को बच्चों को नॉनवेज खाता देख भड़क गई मां, गुस्से में दाई पर कर दिया केस, मांगा मुआवजा

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image2
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image3
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image4
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
Recommended image5
AI से भूलकर भी ना पूछें इस तरह के सवाल, पड़ सकते हैं मुश्किल में!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved