MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • जानें क्यों और किसके लिए जरूरी है ऑक्सीजन लेवल और इसे नापने वाली मशीन Oximeter

जानें क्यों और किसके लिए जरूरी है ऑक्सीजन लेवल और इसे नापने वाली मशीन Oximeter

देशभर में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में इसके संक्रमण के 3.15 लाख नए केस सामने आए हैं और 2104 लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं। ऐसे में डॉक्टर्स लोगों को ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। इस मशीन को लेकर कहा जा रहा है कि इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कब और किस मरीज को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। इससे अस्पतालों पर भी बोझ कम आएगा। ऐसे में जरूरतमंद को बेहतर तरीके से इलाज मिल सकेगा। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 22 2021, 01:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ऑक्सीमीटर की जरूरत? 

ऑक्सीमीटर के उपयोग को लेकर डॉक्टर्स कहते हैं कि ये खून में ऑक्सीजन को जांचता है। इसकी वजह से ही पता चल पाता है कि रक्त कोशिकाएं कितनी ऑक्सीन इधर से उधर से जा पा रही हैं। बता दें कि खून में ऑक्सीजन होने के कारण ही शरीर के सारे अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। ये जिंदा रहने के लिए जरूरी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

कोरोना वायरस की वजह से हो रही शरीर में ऑक्सीजन की कमी

कोरोना शरीर के अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में होता ये है कि पहले हल्के लक्षण होते हैं और इसकी वजह से धीरे-धीरे शरीर में ऑक्सीजन कम हो जाता है और हालत नाजुक हो जाती हैं। इस परिस्थिति तक ना पहुंचने के लिए जरूरी है कि मरीज को आइसोलेशन के दौरान अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए। ऑक्सीमीटर यहीं पर मदद करता है कि आपका ऑक्सीजन लेवल घट रहा है या बढ़ रहा है। 

38

किसे जरूरी है ऑक्सीमीटर 

डॉक्टर्स ऑक्सीमीटर को क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन वाले लोगों के लिए जरूरी बताते हैं। इसे बच्चों और स्वस्थ वयस्कों के लिए जरूरी नहीं बताया जाता है। लेकिन, संक्रमित होने के बाद इसे सबके लिए जरूरी बताया जा रहा है। अगर क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन वाले लोगों की बात की जाए तो इसमें अस्थमा, हार्ट डिसीज और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज (COPD) के मरीज आते हैं। इन मरीजों तो खून में ऑक्सीजन की जांच नियमित तरीके से करना चाहिए।   
 

48

क्या होता है ऑक्सीमीटर 

ऑक्सीमीटर के बारे में बात की जाए तो इसे पोर्टेबल पल्स ऑक्सीमीटर भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें एक छोटी सी डिवाइस होती है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। वैसे तो ये देखने में कपड़ों पर लगने वाली क्लिप की तरह होती है, जिसे हाथ की उंगली में फंसाया जाता है। ये डिस्प्ले मशीन होती है, इसके कारण ऑक्सीजन का लेवल दिखने लगता है। ये ऑक्सीजन लेवल ही नहीं बल्कि नब्ज का स्टेटस भी दिखाता है। मरीजों को इसे कुछ-कुछ घंटों में लेते रहना चाहिए इससे आपकी हेल्थ का स्टेटस पता चलता रहेगा।

58

एक्युरेसी में हो सकता है थोड़ा अंतर 

ऑक्सीमीटर में रीडिंग की एक्युरेसी की संभावना कम होती है। इसमें 2 प्रतिशत घट-बढ़ भी हो सकता है, जिसे इरर विंडो कहा जाता है। हालांकि, कम एक्युरेसी के बाद भी इसका रिजल्ट जल्दी आने पर कोरोना संक्रमितों को जल्द से जल्द होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। 

68

कैसे करें इसका इस्तेमाल 

अगर ऑक्सीमीटर के इस्तेमाल की बात की जाए तो इसे उपयोग करने का एकदम आसान तरीका है। इसके लिए भी कुछ नियम हैं। पहला ये कि अगर आपके हाथों में नेलपॉलिश लगी होगी तो इसके गलत रिजल्ट आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, जरूरी है कि नेलपॉलिश हटाकर ही इस डिवाइस में उंगली लगाएं। 

78

क्या होना चाहिए ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल 

ऑक्सीमीटर के इस्तेमाल से पहले ये जानना जरूरी है कि खून में कितना ऑक्सीजन लेवल होना चाहिए। अगर व्यक्ति स्वस्थ है तो उसके खून में ऑक्सजीन लेवल 95 से 100 फीसदी के बीच होता है। अगर किसी का ऑक्सीजन 95 प्रतिशत से कम है तो इससे समझ जाएं कि फेफड़ों से जुड़ी परेशानी होने रही है।  

88

कैसे मिलेगी मशीन? 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डॉक्टर्स ऑक्सीमीटर हर घर में रखने की सलाह दे रहे हैं। ये डिवाइस किसी भी बड़ी मेडिकल दुकान पर मिल सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो ये सौ से लेकर कई हजार तक मिलती है, जो कि अलग-अलग कंपनी की बात है। हालांकि, इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।  

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE 12th Result 2026: एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट साफ! जानें Fake Website और Scam Links से कैसे बचें
Recommended image2
Google छोड़कर Palantir तक का सफर: कौन हैं अनु शर्मा? सोशल मीडिया पर जिनकी कहानी हुई वायरल
Recommended image3
Online Gaming Rules 2026: ऑनलाइन गेम खेलने वालों की अब खैर नहीं! आज से इन गेम्स पर लगा परमानेंट बैन
Recommended image4
High Paying Jobs: न कोडिंग चाहिए, न सॉफ्टवेयर का ज्ञान, सिर्फ घूमने के मिलेंगे ₹3 करोड़! ऐसे करें अप्लाई
Recommended image5
Microsoft Buyout Plan: 8,500 कर्मचारियों वाली Exit Scheme के लिए कौन है योग्य? जानें शर्तें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved