- Home
- Technology
- Tech News
- अब भूल जाइए ठंड ! इलेक्ट्रिक हीटेड मोजे से शॉल तक.. ये गैजेट्स आपको रखेंगे गर्म
अब भूल जाइए ठंड ! इलेक्ट्रिक हीटेड मोजे से शॉल तक.. ये गैजेट्स आपको रखेंगे गर्म
टेक डेस्क : कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोग इससे बचने तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। अगर आप टेक लवर्स हैं तो खुद को गर्म रखने आप कई गैजेट्स (gadgets) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे इलेक्ट्रिक गैजेट्स (Electric gadget) आ गए हैं जो आपकी लाइफ को आसान बना रहे हैं। बिजली से गर्म होने वाले ग्लव्स, हैट से लेकर ब्लैंकेट तक मिल रहे हैं। जिनकी मदद से आप खुद को सर्दियों से बचा सकते हैं।इस दौरान ये गैडेट्स अच्छे-खासे डिस्काउंट पर ऑनलाइन मिल रहे हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इन डिवाइस के बारें में..

ब्लूटूथ म्यूजिक बीनी हैट
ब्लूटूथ म्यूजिक बीनी हैट बिल्ट इन स्पीकर के साथ मार्केट में अवेलबल है। चार्जिंग के लिए इसमें एक USB इंटरफेस लगाया गया है। इसकी मदद से आप स्मार्टफोन, टैबलेट या दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ इसे आसानी से पेयर कर सकते हैं। इस वक्त कवच (QAWACHH) का यह ब्लूटूथ म्यूजिक बीनी हैट आकर्षक छूट के साथ मिल रहा है। ऑनलाइन इसे 57% छूट के साथ 1,299 रुपए में खरीद सकते हैं।
USB इलेक्ट्रिक हीटिंग शॉल
क्या आपने कभी इलेक्टिक शॉल के बारें में सुना है। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि मार्केट में यूएसबी इलेक्ट्रिक हीटिंग शॉल बिक रहा है। यह ऐसे कपड़े से बना जिसे आसानी से धोया भी जा सकता है। बस धोते वक्त इसमें लगे केबल को हटाना पड़ता है। अगर आप भी सर्दी मिटाने बिजली से गर्म होने वाला शॉल खरीदना चाहते हैं तो 40 प्रतिशत छूट के साथ यह 5,046 रुपए में मिल रहा है।
हीटिंग इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट
अब कंबल भी इलेक्ट्रिक मिल रहा है। सिंगल बेड के लिए यह कंबल एक रिमोट कंट्रोल के साथ आ रहा है। इससे आप टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आग न लगने का दावा किया जाता है। ARCOVA HOME पॉलिएस्टर का ब्लैंकेट सबसे सुरक्षित होने का दावा कंपनी कर रही है। इस पर 55% का भारी छूट मिल रहा है। यानी कि 999 रुपए में इसे खरीद सकते हैं।
इलेक्ट्रिक हीटेड शॉक्स
बिजली से गर्म होने वाले मोजे भी मार्केट से आप खरीद सकते हैं। ठंड के मौसम में ये मोजे काफी गर्म होते हैं। इन्हें आप आसानी से धो भी सकते हैं। इस मोजे में डिटैचेबलबैटरी बॉक्स और चार्जिंग केबल लगा है। यह 63% डिस्काउंट के साथ 1,773 रुपए में मिल रहा है।
हीटिंग ग्लव्स
बिजली से गर्म होने वाले ग्लव्स यानी दस्ताने 57% के डिस्काउंट पर 1,415 रुपए में मिल रहा है। कंप्यूटर पर काम करने के लिहाज से इन दस्तानों को बनाया गया है। इसकी मदद से टाइपिंग कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और अन्य एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। बेहद सॉफ्ट कपड़ों के बने इन दस्तानों को धो भी सकते हैं।
इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स
इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स इंसुलेटेज बाहरी बॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें ऑटो कट-ऑफ जैसी सुविधाएं हैं। इंडिकेटर भी इस लंच बॉक्स में लगाया गया है। अगर आप इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स खरीदने की सोच रहे हैं तो इस वक्त Milton का गर्म लंच बॉक्स 11% छूट के साथ 1,623 रुपए में ऑनलाइन मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें
बेहद स्टाइलिश हैं ये Smartphones, 2022 में छाए रहें..लुक, फीचर्स सब एक से बढ़कर एक
7 टिप्स जो बढ़ा देंगी आपके फोन की बैटरी, बार-बार चार्ज करने की झंझट से मिलेगा छुटकारा
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News