MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक चलेगा Nokia 2780 Flip, भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी मात्र 5 हजार रुपए

सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक चलेगा Nokia 2780 Flip, भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी मात्र 5 हजार रुपए

टेक न्यूज. Nokia Launches latest feature phone Nokia 2780 Flip: फिनलैंड की मल्टीनेशनल टेलकॉम कंपनी नोकिया ने हाल ही में Nokia 2780 Flip फोन को अपने लेटेस्ट फीचर फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह बिल्कुल वैसे ही फ्लिप डिजाइन वाला फोन है जैसे पहले नोकिया के फोन आते थे। शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में रिलीज करने के बाद कंपनी ने हाल ही में इसे अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया है। अब सुनने में आया है कि जल्द ही यह फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा, जहां इसकी कीमत 5 हजार रुपए तक तय की जा सकती है। बहरहाल, इस खबर में हम आपको इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताएंगे।

2 Min read
Akash Khare
Published : Nov 05 2022, 02:15 PM IST| Updated : Nov 05 2022, 05:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

यह फोन दो स्क्रीन के साथ आता है। फोन में 2.7 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ बाहरी स्क्रीन पर 1.77 इंच का डॉयग्नॉल टॉल डिस्प्ले भी मौजूद है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में इसमें 4GB RAM और 512MB स्टोरेज दी गई है। यह KaiOS 3.1 पर काम करता है।

25

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। इसमें VoLTE सपोर्ट और 1,450mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 दिनों की स्टैंड बाय के साथ आती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

35

हालांकि, नोकिया इस फोन में 5G सपोर्ट नहीं है पर यह 4G सपोर्ट जरूर देता है। इसके अलावा इस डिवाइस में आपको ब्लूटूथ 4.2, GPS और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। फोन हियरिंग एंड कम्पैटिबिलिटी और रियल टाइम टेक्स्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यूजर्स इसमें कॉलिंग के दौरान फोन से मैसेज भेज सकेंगे। 

45

कंपनी ने इस फोन को रेड और ब्लू, दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। अमेरिका में इसकी सेल 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। जबकि ऑफिशियल वेबसाइट पर अनुमानित शिपिंग तारीख 17 नवंबर दी गई है।

55

अमेरिकी बाजार में जहां इसकी कीमत 89.99 डॉलर यानी लगभग 7,400 रुपए है वहीं भारत में इसकी कीमत 5 हजार रुपए तक तय मानी जा रही है। कंपनी इसे देश में जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें...

बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने ढूंढा सस्ती LCD बनाने का तरीका, 2D नैनो मटेरियल्स तकनीक का किया इस्तेमाल

Iron Man समेत मार्वल सुपरहीरोज पर 3 वीडियो गेम बनाएगी EA, कंसोल और पीसी दोनों पर होंगे अवेलेबल

Twitter इंडिया में भी शुरू हुई छंटनी, 200 कर्मचारियों को निकालकर कंपनी ने वापस लिया एक्सेस

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved