MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 10 कंपनियों के ऐसे विज्ञापन जो शुरू से रहे विवादों में, करना पड़ा बैन

10 कंपनियों के ऐसे विज्ञापन जो शुरू से रहे विवादों में, करना पड़ा बैन

नई दिल्ली। टीवी पर ऐसी कई मशहूर कंपनियों के विवादित विज्ञापन प्रसारित हुए जिन पर बाद में काफी हंगामा मचा और इसके बाद उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया। इनमें एडिडास, तनिष्क, मैककाइंड, ओला और केंट आरओ जैसी बड़ी कंपनियों के विवादित विज्ञापन भी हैं। आइए इन विज्ञापनों पर डालते हैं एक नजर। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 04 2022, 08:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पिछले साल ज्वेलरी कंपनी तनिष्क का विज्ञापन आया था। इसमें एक हिंदू महिला की गोदभराइ की रस्म थी। महिला की शादी मुस्लिम परिवार में हुई थी। विज्ञापन को लव जिहाद से जोड़ा गया और बाद में इसे हटाना पड़ा। 

210

हेल्थ केयर प्रोडक्ट कंपनी केंट आरओ ने आटा गूंथने की मशीन का एड दिया। इसके विज्ञापन में लिखा कि क्या आप अपनी मेड को घर पर आटा गूंथने देंगे। उसके हाथ संक्रमित हो सकते हैं। विवाद बढ़ा तो कंपनी को माफी मांगनी पड़ी। 

310

ओला कैब ने विभिन्न शहरों में सस्ती टैक्सी सेवा का विज्ञापन दिया। इसे महिला विरोधी बताया गया, जिसके बाद कंपनी को यह विज्ञापन वापस लेना पड़ा था। 

410

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने अपने सैलून के प्रचार के लिए कोलकाता के अखबार में विज्ञापन दिया, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं को दिखाया गया। इस विज्ञापन पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद हबीब को माफी मांगनी पड़ी। 

510

जोमेटो ने अपने एक विज्ञापन में एमसी और बीसी  शब्द का इस्तेमाल किया। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कंपनी की काफी आलोचना हुई। बाद में कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए माफी मांगी। 

610

कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनफोर्स ने नवरात्रि से पहले कंडोम का विज्ञापन निकाला। इसमें सनी लियानी लोगों से कहती दिखीं- इस बार नवरात्रि खेलें, लेकिन प्यार से। इस विज्ञापन पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद कंपनी ने विज्ञापन वापस ले लिया। 

710

डेनमार्क की गारमेंट कंपनी जैक एंड जोंस के विवादित विज्ञापन के बाद हंगामा मचा। इसे महिला विरोधी माना गया, जिसके बाद कंपनी ने माफी मांगते हुए विज्ञापन को वापस ले लिया। 

810

फैशन और जूलरी डिजाइनर सब्यसाची ने मंगलसूत्र का विज्ञापन दिया। विज्ञापन अश्लीलता के साथ-साथ हिंदू धर्म की आस्था के खिलाफ माना गया और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। 

910

परफ्यूम कंपनी सेट वेट ने डिओ के लिए विज्ञापन निकाला, जिस पर काफी विवाद हुआ। कंपनी ने हंगामा ब़ता देख माफी मांगने में अपनी भलाई समझी। 

1010

एडिडास ने इस साल की शुरुआत में अलग-अलग तरह के स्पोेर्ट्स ब्रा का विज्ञापन दिया। इस विज्ञापन को न सिर्फ अश्लील बल्कि, महिला विरोधी भी माना गया। यूरोप के कई देशों में विरोध के बाद इसे बैन कर दिया गया। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image2
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
Recommended image3
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए
Recommended image4
इतना भयंकर एक्सीडेंट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा-WATCH VIDEO
Recommended image5
कभी हथकड़ी लगी कार देखी है? जबलपुर पुलिस स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved