- Home
- Viral
- टिंडर डेट पर लड़की को मिला ऐसा ब्वॉयफ्रेंड, खुल गई किस्मत, तस्वीरों में देखिए कैसी है आलीशान लाइफ
टिंडर डेट पर लड़की को मिला ऐसा ब्वॉयफ्रेंड, खुल गई किस्मत, तस्वीरों में देखिए कैसी है आलीशान लाइफ
नई दिल्ली। प्यार न जात-पात देखता है और न उम्र। न रंग और न ही किसी तरह का भेद। ऐसी एक प्रेम कहानी टिंडर एप पर शुरू हुई 56 साल के करोड़पति जेफ विन और 22 साल की अलाना लुक के बीच। जेफ बेहद अमीर बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन के एक महल में शानदार लग्जरी लाइफ जीते हैं। हालांकि, अलाना का कहना है कि वे जेफ से सच्चा प्यार करती हैं। उन्हें जेफ के पैसे से कोई मतलब नहीं और अगर जेफ भविष्य में दिवालिया भी हो जाएं, तब भी उनके प्रति चाहत बरकरार रहेगी। दोनों के उम्र के बीच 33 साल का लंबा अंतर हैं, मगर दोनों ही इसे आड़े नहीं आने देते। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं जेफ और अलाना की शानदार प्रेम कहानी और लग्जरी लाइफस्टाइल।

ब्रिटेन के करोड़पति जेफ विन जिनकी उम्र 56 साल है, एक दिन डेटिंग एप टिंडर पर यूं ही स्क्रॉल कर रहे थे। तभी उन्हें अलाना लुक की प्रोफाइल देखी।
जेफ ने अलाना की प्रोफाइल पर एक नजर और फोटो देखी तो उसकी खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने अलाना से बातचीत शुरू की।
अच्छी बात ये थी कि जिस तरह जेफ को अलाना अच्छी लगीं, उसी तरह पहली नजर में ही अलाना को भी जेफ अच्छे लगे।
इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातें हुईं और दोनों वहां से हट गए। फिर एक मुलाकात इसी टिंडर पर हुई और यह उनकी निर्णायक मुलाकात थी।
इन दो मुलाकातों में ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे और साथ रहने का निर्णय कर लिया। हालांकि, दोनों के उम्र के बीच 33 साल का अंतर था।
उम्र के इस लंबे गैप की वजह से उन्हें लोगों के सवालों का भी सामना करना पड़ा। मगर उन्होंने अपने रिश्ते में किसी की परवाह नहीं की।
करीब दो साल तक साथ रहने के बाद जेफ विन और अलाना लुक ने हाल ही में सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं।
अलाना का कहना है कि ऐसा नहीं है कि उन्हें जेफ अमीर होने की वजह से पसंद है बल्कि, वे उनसे सच्चा प्यार करती हैं।
जेफ अगर अमीर नहीं रहे या फिर बिजनेस में नुकसान हुआ या वे दिवालिया भी घोषित हो जाएं तो वे उनसे प्यार करती रहेंगी।
अलाना के अनुसार, जेफ विन उनसे बड़े हैं और जब मैं उनके साथ बाहर जाती हूं, तो लोग अजीब तरीके से देखते हैं, मगर हमें इसकी परवाह नहीं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News