- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की झलक, 'भारत माता' से मिले राहुल.. सड़क पर नाचने लगे दिग्विजय
10 फोटो में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की झलक, 'भारत माता' से मिले राहुल.. सड़क पर नाचने लगे दिग्विजय
मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। इस यात्रा का आज यानी शुक्रवार को 30वां दिन है। वे कुछ दूर पैदल चलीं और फिर कार से यात्रा को कवर किया। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में लोगों से मिलते-जुलते उनसे बात करते, परेशानी सुनते आगे बढ़ते जा रहे हैं। आइए देखते हैं मांड्या से गुजर रही इस यात्रा की झलक।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को 30वां दिन है। वे अब तक केरल और कर्नाटक में इस यात्रा को कवर कर चुके हैं।
दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस देशभर में लोगों को यह संदेश दे रही है कि भारत में सामाजिक बिखराव हुआ है और राहुल गांधी इसके लिए लोगों को एक सूत्र में जोड़ रहे हैं।
हालांकि, यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कई ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है। राहुल गांधी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इन तस्वीरों को जारी करते हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग राहुल से बात करने के लिए उनके बिल्कुल करीब तक पहुंच जा रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी है और शुक्रवार को वे एक जगह बैंड की धुन पर नाचने लगे।
अब तक की यात्रा में राहुल गांधी अक्सर बच्चों से बात करते और उन्हें दुलारते दिखे हैं। कई बार तो वे उन्हें गोद में भी उठा लेते हैं।
शुक्रवार को इस यात्रा का 30वां दिन है। इससे पहले 29वें दिन यानी कल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं।
राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान कई ऐसी फोटो होती हैं, जो सुर्खियां बटोरती हैं। ये तस्वीरें देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी छाई रहती हैं।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक बच्ची की फोटो शेयर करते हुए उसे भारत माता का रूप बताया। लड़की के साथ उसकी अभिभावक भी मौजूद थी।
राहुल गांधी का दावा है कि वे इस यात्रा के जरिए देशभर में लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो बीते करीब आठ सालों में अलग हो गए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News