- Home
- Viral
- यूक्रेनी युवती शरण देने वाली महिला के पति संग भागी, बच्चे हुए बेसहारा, फोटो में देखिए 'सुंदरी' का दिलकश अंदाज
यूक्रेनी युवती शरण देने वाली महिला के पति संग भागी, बच्चे हुए बेसहारा, फोटो में देखिए 'सुंदरी' का दिलकश अंदाज
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन महीने बाद भी युद्ध जारी है। अब तक कई दुखभरी और भावुक कर देने वाली कहानियां सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब एक यूक्रेनियन युवती की अजीबो-गरीब प्यार की दास्तान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यूक्रेन की एक युवती को ब्रिटिश परिवार ने शरण दी, मगर उस युवती ने घर के मुखिया और दो बच्चों के पिता के साथ प्रेम कर लिया। दस दिन यह प्रेम घर में चला और इसके बाद दोनों भाग लिए। अब भागे हुए शख्स की पहली पत्नी का कहना है कि हमने जिस दुखी लड़की को अपने घर में शरण दी, उसने मेरा और मेरे बच्चों का संसार उजाड़ दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस प्यार को पवित्र प्रेम बता रहे हैं तो कुछ इसे धोखेबाजी करार दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है, जबकि लाखों लोगों को शरणार्थी का जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे में यूक्रेन के लवीव शहर की 22 साल की लड़की सोफिया कार्कादिम भी शरणार्थी बनकर लंदन पहुंच गई।
लंदन पहुंचने के बाद सोफिया कार्कादिम की मुलाकात 29 साल के टोनी गार्नेट से हुई। टोनी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। टोनी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी का नाम लोर्ना गार्नेट है। टोनी और लोर्ना के दो बच्चे भी हैं।
टोनी और लोर्ना ने यूक्रेन की युवती सोफिया कार्कादिम को अपने घर में शरण दी। मगर सोफिया और टोनी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दस दिन पहले आई सोफिया अब टोनी के साथ घर से भाग चुकी है। टोनी के दोनों बच्चे और उसकी पत्नी लोर्ना अब बेसहारा हैं।
टोनी और लोर्ना लंदन के वेस्ट यार्कशायर के ब्रेडफोर्ड में रहते हैं। इनके भागने की बात जब सुर्खियां बनने लगीं तब टोनी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अब वह सोफिया से सच्चा प्यार करता है और अपनी पूरी जिंदगी उसी के साथ गुजारना चाहता है।
वहीं, यूक्रेन के लवीव शहर की रहने वाली सोफिया कार्कादिम ने भी स्वीकार किया है कि वह टोनी से प्यार करती है और अब उसकी दीवानी हो चुकी है। सोफिया ने कहा कि यह सब पता नहीं कैसे इतनी जल्दी हो गया, मगर अब यही सच है। मैं अब टोनी को नहीं छोड़ना चाहती।
सोफिया का कहना है कि हो सकता है कि यह गलत हो, मगर हमारे लिए यह गलत नहीं है। हम और टोनी एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं। मेरे बारे में लोग गलत सोच रहे होंगे। मुझे बुरा बता रहे होंगे, मगर मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।
सोफिया ने दावा किया कि टोनी गार्नेट अपनी जिंदगी से खुश नहीं था। वह अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहता था। इसलिए उसने मेरे साथ भागने का इतना जल्दी फैसला किया। सोफिया ने कहा कि वह और टोनी अब हमेशा साथ रहना चाहते हैं।
वहीं, दूसरी ओर टोनी की पहली पत्नी लोर्ना गार्नेट ने बताया कि उसने जिसे शरण दी, उसी महिला ने उसका और उसके बच्चों का घर-संसार उजाड़ दिया। लोर्ना ने कहा कि उसे अपनी गलती कबूल करनी चाहिए और फिर से सुधार की पहल करनी चाहिए।
लोर्ना अपने पति टोनी की हरकत से भी काफी दुखी है। उसने कहा कि हम दस साल से साथ थे, मगर दस दिन पहले मिली एक लड़की के लिए उसने मुझे और दोनों बच्चों को छोड़ दिया। उसे जरा भी अपने बच्चों का ख्याल नहीं आया। लोर्ना ने कहा कि उसने सोफिया को अपने घर में शरण देने की कीमत चुकाई है।
वहीं, टोनी का कहना है कि अब वह पुराने जीवन में नहीं लौटना चाहता। उसने कहा कहा कि सोफिया के साथ उसका संबंध बेहद शानदार है। यह ऐसा है जैसा कि पहले उसने कभी अनुभव नहीं किया। अब वह आगे की जिंदगी सोफिया के साथ ही गुजारना चाहता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News