- Home
- Viral
- लड़की के शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाथ-पैर बंधे थे, ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसने सभी को चौंका दिया
लड़की के शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाथ-पैर बंधे थे, ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसने सभी को चौंका दिया
कैलिफोर्निया. क्राइम की कहानियां ऐसी होती हैं, जो चौंकाती हैं। रेबेका जहाउ के मौत की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। केस कैलिफोर्निया का है। रेबेका के पैर आपस में कसकर बंधे हुए थे। उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बांधे गए थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। उसके सिर के चारों ओर एक नीली टी-शर्ट लिपटी हुई थी। पास में ही दीवार पर अजीबोगरीब मैसेज लिखा था, उसने उसे बचाया, क्या तुम उसे बचा सकते हो? रेबेका कैलिफोर्निया के कोरोनाडो में अपने घर में मृत पाई गई थी। शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। नग्न हालत में। लटकी हुई। उसके सिर में भी गंभीर चोट थी। दो दिन पहले वहीं पर मिला था 6 साल का बच्चा...?

रेबेका 6 साल के बच्चे की देखभाल करती थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेबेका जहाउ की शादी अच्छी नहीं चल रही थी। उसने दो बार शादी कर चुके शख्स जोना शकनाई को डेट करना शुरू कर दिया। वह एक फार्मास्युटिकल फर्म का सीईओ था। रेबेका उसी के घर में रहने लगी। वह वहां जोना शकनाई के 6 साल के बेटे मैक्स की देखभाल भी करती थी।
एक सुबह मैक्स घायल हालत में घर में मिला
एक सुबह जोना जिम में था, तब रेबेका ने देखा कि उसका कुत्ता ओशियन लगातार भौंक रहा है। पास में फर्श पर मैक्स पड़ा था। उसके चारों तरफ टूटे हुए झूमर थे। उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया। ऐसा लग रहा था कि मैक्स दूसरी मंजिल में अपने स्कूटर से खेल रहा था, वहीं से नीचे गिर गया।
दो दिन बात वहीं पर मिली रेबेका की लाश
रात के वक्त जोना हॉस्पिटल में रुक गया और मैक्स के अंकल ऐडम और रेबेका घर लौट आए। अगली सुबह पुलिस को सुबह 6:48 बजे ऐडम ने कॉल कर कहा कि रेबेका की मौत हो गई। उसने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया।
रेबेका के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे
पुलिस को पूछताछ में ऐडम ने बताया कि रेबेका मैक्स की देखभाल करती थी। लेकिन मैक्स चोटिल हो गया, जिससे वह ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुद की जान दे दी। कुछ दिनों बाद मैक्स की भी मौत हो गई। पुलिस ने देखा तो मौत के वक्त रेबेका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
हॉस्पिटल में मैक्स की भी मौत हो गई थी
दोनों की एक घर में एक जगह पर मौत होने से हर कोई हैरान था। एक को आत्महत्या और दूसरे को एक्सीडेंट बताया जाने लगा। हालांकि एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये संभव नहीं है कि मैक्स स्कूटर से खेलते हुए गिरा हो। अगर ऐसा होता था वो नीचे गिरने के बाद कुछ बोल नहीं पाता। लेकिन पुलिस ने मुताबिक नीचे गिरने पर उसने अपने कुत्ते को बुलाया।
दोनों केस को लेकर पुलिस पर उठे सवाल
रेबेका केस में भी पुलिस पर सवाल खड़े हुए कि आत्महत्या करना था तो उसने खुद के ही हाथ-पैर क्यों बांधे। वह नग्न क्यों थी। सिर में चोट कहां से आई? दीवार पर अजीबोगरीब संदेश उसकी लिखावट में नहीं था। ऐडम का लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ, लेकिन यहां भी कुछ साबित नहीं हो सका। पुलिस का मानना था कि रेबेका ने आत्महत्या की है। लेकिन केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए जरूरी जवाब किसी के पास नहीं थे।
आखिर में ऐडम पर लगा हत्या का आरोप
केस की गुत्थी तो नहीं सुलझ रही थी, लेकिन रेबेका के परिवार को शक था कि ऐडम ने ही हत्या की है। इसी की वजह से उन्होंने साल 2018 में ऐडम के खिलाफ केस किया। आरोप लगाया कि ऐडम ने ही हत्या की। कोर्ट ने उसे उसकी मौत के लिए जिम्मेदार पाया। हालांकि कोर्ट में भी कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके। ऐडम भी हमेशा कहता रहा कि वह बेकसूर है।
ये भी पढ़ें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News