- Home
- Viral
- बेहद खतरनाक है कोरोना का दूसरा रूप, 24 घंटे में खराब हुए महिला के दोनों फेफड़े, डॉक्टर्स भी शॉक्ड
बेहद खतरनाक है कोरोना का दूसरा रूप, 24 घंटे में खराब हुए महिला के दोनों फेफड़े, डॉक्टर्स भी शॉक्ड
नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोटा में एक महिला के दोनों फेफड़े 24 घंटे के अंदर खराब हो गए। महिला की रिपोर्ट देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

9 अप्रैल को ठीक थी महिला
32 साल की महिला ने 9 अप्रैल को एक्स-रे करवाया तो उस वक्त वो ठीक थी। उसका ऑक्सीजन लेवल, एक्स रे, बीपी, सब ठीक था। लेकिन, 12 अप्रैल को उसे अचानक घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी महिला
महिला ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उसका चेक अप किया गया तो पता चला कि ऑक्सीजन लेवल 94 था। जब सिटी स्कैन करवाया गया तो महिला के दोनों लंग्स में 80 प्रतिशत तक इंफेक्शन हो चुका था।
ऐसा केस देखकर डॉक्टर्स रह गए शॉक्ड
कोटा के इस मामले को देख डॉक्टर्स शॉक्ड रह गए। महज 24 घंटे के अंदर लंग्स इतने खराब कैसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए स्ट्रेन की वजह से ऐसा हुआ।
नया स्ट्रेन बहुत ज्यादा खतरनाक
डॉक्टर का कहना है कि ये नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से युवाओं में तेजी से लंग्स इंफेक्शन फैल रहा है। सभी को इस केस से सबक लेना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखते ही फौरन जांच करानी चाहिए।
बताया जा रहा है कि बीपी, ऑक्सीजन लेवल और एक्स रे सब ठीक होने के बावजूद भी लंग्स में इंफेक्शन हो सकता है। एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि कोरोना के छिपे हुए लक्षण मुश्किल बढ़ा रहे हैं। इसके दूसरे स्ट्रेन में अनोखे लक्षण देखने के लिए मिल रहे हैं।
सभी उम्र के लोगों पर समान खतरा
सभी उम्र के लोगों पर इस दूसरे स्ट्रेन का समान खतरा है। वायरस की दूसरी लहर अपने साथ कई प्रकार के लक्षण लेकर आई है। इससे पहले लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम, नाक बहना, सांस में तकलीफ, बदन दर्द और लॉस ऑफ टेस्ट एंड स्मैल से जुड़ी समस्या थी, लेकिन इस बार कुछ नए लक्षण देखने के लिए मिल रहे हैं।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के मरीजों में इस बार कुछ ओरल लक्षण देखने के लिए मिल रहे हैं। डॉक्टर्स ने इसे जोरोस्टोमिया (ड्राय माउथ) का नाम दिया है। इसमें इंसान का मुंह सूखने लगता है।
जीभ से भी फैल रहा है वायरस
टंग में भी कोरोना के लक्षण देखने के लिए मिल रहे हैं, जो कि काफी अजीब है। इसमें इंसान की जीभ का रंग सफेद पड़ने लगता है। इससे मुंह में लार बनना बंद हो जाती है।
मांसपेशियों में दर्द की शिकायत
कोरोना के लक्षण दिखने पर इंसान को चबाने और थूकने में बहुत दिक्कत होती है। ये जुबान की सेंसेशन को भी प्रभावित करता है।
नए कोरोना का आंखों में दिख रहे लक्षण
कोरोना के दूसरे रूप में नया लक्षण सामने आया है कि आंखों में लालपन आ जा रहा है। चीन की हालिया स्टडी में बताया जा रहा है कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की आंखों में हल्का लालपन देखा गया था। आंखो में हल्की सूजन और लगातार पानी बहने की समस्या भी हो रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News