- Home
- Viral
- जो बिडेन ने पत्नी संग व्हाहट हाउस में जलाए दीप.. 10 फोटो में देखिए आज देश-दुनिया में कहां क्या हुआ
जो बिडेन ने पत्नी संग व्हाहट हाउस में जलाए दीप.. 10 फोटो में देखिए आज देश-दुनिया में कहां क्या हुआ
ट्रेंडिंग डेस्क। आज आंशिक सूर्य ग्रहण था। भारत के कई हिस्सों में यह देखा गया। बहुत से लोगों ने स्नान और दान किए। अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस में पत्नी जिली संग दीपावली मनाया। दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद लोगों जमकर पटाखे चलाए और केजरीवाल सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। वहीं, देश के तमाम हिस्सों में स्मोग बढ़ गया है। दिल्ली में एंटी स्मोग गन से स्प्रे भी किया जा रहा है। गुवाहाटी में जमकर बारिश हुई है। आइए तस्वीरों में देखते हैं देश-दुनिया की कुछ प्रमुख गतिविधियां।

यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है, जहां सूर्य ग्रहण का आंशिक दृश्य दिखाई दिया। यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण था।
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश मथुरा जिले में स्थित यमुना नदी के एक घाट की है, जहां श्रद्धालुओं ने आंशिक सूर्य ग्रहण के मौके पर नदी में स्नान किया।
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की है, जहां निर्दल प्रत्याशी ने नामाकंन के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया।
यह तस्वीर नई दिल्ली के एक क्षेत्र की है, जहां प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाईं।
यह तस्वीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है, जहां स्मोग से मुक्ति के लिए मोबाइल वैन के जरिए एंटी स्मोग गन से स्प्रे किया जा रहा है।
यह तस्वीर इटानगर की है, जहां दीवाली की रात एक क्षेत्र में आग लग गई और फायर फाइटर्स की टीम आग पर काबू करने की कोशिश करती दिख रही है।
यह तस्वीर अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी जिली बिडेन की है, जो वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में दीपावली पूजा के लिए दीप जला रहे हैं।
यह पुरानी तस्वीर ऋषि सुनक की है,जब वे बीते अगस्त महीने में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों से मिल रहे थे।
यह तस्वीर असम की राजधानी गुवाहाटी की है, जहां मंगलवार को भारी बारिश के कारण शहर में जलजमाव की स्थिति बन गई।
यह तस्वीर रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल का एरियल व्यू दिखाया है, जो अरब सागर में रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News