MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • तस्वीर बोलती है: यूक्रेन में गोली-बमबारी के बीच कार की भी चिंता! 10 फोटो में देखिए कॉरपेट से कैसे किया कवर

तस्वीर बोलती है: यूक्रेन में गोली-बमबारी के बीच कार की भी चिंता! 10 फोटो में देखिए कॉरपेट से कैसे किया कवर

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच करीब ढाई महीने से जंग जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन को अब तक अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। वहीं, सैंकड़ों लोगों की मौत हुई, जबकि लाखों लोग शरणार्थी का जीवन जीने को  मजबूर हैं। युद्ध अगर रूकता है भी है जनजीवन इतना अस्त-व्यस्त हो चुका है कि सोचने में शायद महीनों लग जाएं कि शुरुआत कहां से की जाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर लवीव शहर में कार कुछ फोटो वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि इनके मालिकों ने नुकसान से बचाने के लिए इसे पर्शियन कारपेट से कवर कर दिया है। इनमें सोवियत युग की जिगुली कार ज्यादा ट्रेंड कर रही। आइए तस्वीरों में देखते हैं इन कारों को कारपेट से कवर  करने के बाद कैसा लुक आया है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 17 2022, 11:33 AM IST| Updated : May 17 2022, 11:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रूसी संघ में आज भी सोवियत युग से जुड़ी कई कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। युद्ध के बीच लवीव शहर में बहुत से ऐसे लोग अब भी हैं, जो अपना घर छोड़कर नहीं गए। इन्हें जान के साथ-साथ माल की भी चिंता है। शायद इसी वजह से इस कार के मालिक ने इसे पर्शियन कारपेट से  कवर कर दिया। 

210

जिगुली के नाम से मशहूर यह कार कंपनी काफी पुरानी मगर लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर कारपेट से कवर किए जाने के बाद इसका जो नया लुक सामने आया है, उसने सभी को लुभाया है। देखने वालों की नजर एक बारगी इस कार पर ठहर तो जाती ही है। 

310

वहीं, दावा किया जा रहा है कि करीब ढाई महीने तक रूसी सैनिकों से लोहा लेने के बाद यूक्रेन ने आखिरकार मारियुपोल शहर में हार मान ली है। बताया जा रहा है कि इस शहर में यूक्रेन सरकार ने अपना सैन्य अभियान पूरी तरह बंद कर दिया है। 

410

मारियुपोल शहर में यूक्रेन सरकार की ओर से हार मान लिए जाने के बाद रूसी सैनिक अब दोगुने जोश में हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस शहर को निशाना बनाना बंद कर दिया है और एक स्टील फैक्ट्री में छिपकर रूसी सैनिकों के खिलाफ जंग लड़ रहे यूक्रेन के सैनिकों को अब बाहर निकाला जा रहा है। 

510

यूक्रेन सरकार ने मारियुपोल शहर में युद्ध रूकने के बाद से अब तक ढाई सौ से ज्यादा सैनिकों को बाहर निकाला है। यह सभी सैनिक बुरी तरह से घायल हैं और इन्हें तत्काल इलाज की सख्त जरूरत है। अब तक युद्ध की वजह से इन्हें निकाला नहीं जा सका था। 

610

मारियुपोल शहर में हार मानने के बाद यूक्रेन का यह बेहद महत्वपूर्ण शहर को जो कूटनीतिक और रणनीतिक दोनों तरह से यूक्रेन के लिए फायदेमंद अब पूरी तरह रूसी सेना के कब्जे में है। इसे रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 

710

बता दें कि यूक्रेन की सेना की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मारियुपोल शहर की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए सैनिकों ने अपना मिशन पूरा कर लिया है। उन्हें आदेश दिया गया है कि सबसे पहले घायल सैनिकों का इलाज कराएं और उनकी जान बचाएं। 

810

वहीं, यूक्रेन की सेना की ओर से अपने सैनिकों को हीरो की तरह से पेश किया गया है। इसमे बताया गया कि अभियान में हिस्सा लेने वाले सैनिकों का नाम इतिहास में दर्ज हो  गया है। खास तौर पर अजाेव यूनिट जिसने इस लड़ाकू मिशन में साहस का परिचय दिया है। 

910

बहरहाल, यूक्रेन के डिप्टी डिफेंस मिनीस्टर हन्ना मालियार ने  सोमवार रात  को बताया कि रूस के सैनिकों को नोवाअजोस्क सिटी पर कब्जा है। यहां यूक्रेन के 53 सैनिक बुरी तरह घायल अवस्था में थे। युद्ध समाप्ति की घोषणा के बाद सबसे पहले इन सैनिको को निकाला जा रहा है। 

 

 

1010

यूक्रेन के डिप्टी डिफेेंस मिनीस्टर ने यह भी बताया कि ओलेनिवका कस्बे में भी 200 अन्य घायल सैनिकों को अब तक निकाला जा चुका है। ये बुरी तरह घायल हैं और इन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। वहीं, स्टील फैक्ट्री में भी कई सैनिक फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकाला रहा है। 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved