- Home
- Viral
- भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को लगाए 100 इंजेक्शन, फिर ऐसी क्रूरता की कि वीडियो देख जज भी दंग रह गए
भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को लगाए 100 इंजेक्शन, फिर ऐसी क्रूरता की कि वीडियो देख जज भी दंग रह गए
इंग्लैंड. एक डॉक्टर ने भूत भगाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को सौ से ज्यादा बार इंजेक्सन दिया। कई ऐसी दवाएं दीं, जिससे उसकी हालत मरने जैसी हो गई। वह लड़की डॉक्टर के साथ ही नर्स का काम करती थी। कोर्ट ने डॉक्टर को दोषी ठहराया है। सजा सुनाए जाने तक उसे जेल भेज दिया है। भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने क्या-क्या किया...?

इंजेक्शन से कई अंग काम करने बंद कर दिए
दोषी का नाम होसन मेटवाली है। कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए कहा, ये अब तक का सबसे विचित्र मामला है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि भूत भगाने की रस्मों के दौरान डॉक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ड्रग्स के साथ इंजेक्शन देता था, जिससे उसके कई अंग काम करना बंद कर दिए। वह मौत के करीब पहुंच गई।
पुलिस ने कोर्ट के सामने कुछ वीडियो भी रखे, जिसमें चार सालों की डॉक्टर के घर की रिकॉर्डिंग थी। करीब 200 क्लिप के मुख्य अंश दिखाए गए।
कुछ वीडियो में दिखा कि नर्स को डॉक्टर ने बिस्तर से बांधा हुआ है। कुछ में तो दिख रहा है कि डॉक्टर उसके साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल कर रहा है।
2016 की एक क्लिप में आरोपी डॉक्टर मेटवाली को मंत्रोच्चार करते हुए सुना जा सकता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के शरीर पर कुछ महकने वाली चीज छिड़कता है। तब नर्स पूछती है कि क्या तुमने मेरा बलात्कार किया है?
मूल रूप से मिस्र के रहने वाले आरोपी मेटवली ने जूरी को बताया कि उसने पीड़िता विल्सन से बुरी आत्माओं को भगाने के लिए अनुष्ठान किया, जिन्हें जिन्न्स कहा जाता है। उसने कहा कि उसने सिर्फ पवित्र तेल का इस्तेमाल किया। इंजेक्शन नहीं लगाया।
आठ हफ्ते की सुनवाई के बाद कोर्ट में आरोपी पर दोष साबित हो गया। उसपर नशीली दवाए रखने और अपराध करने का भी दोष लगा। आरोपी के घर ड्रग्स का विशाल जखीरा भी मिला था।
सुनवाई के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी का आरोप भी स्वीकार किया। कोर्ट ने 20 सितंबर को सजा सुनाए जाने तक हिरासत में भेज दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News