MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • फ्री ऑक्सीजन डिलीवरी सर्विस से प्लाज्मा डोनर्स को जोड़ने तक ये है United By Blood का काम, जानें उद्देश्य

फ्री ऑक्सीजन डिलीवरी सर्विस से प्लाज्मा डोनर्स को जोड़ने तक ये है United By Blood का काम, जानें उद्देश्य

देश में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स की माने तो अब धीरे-धीरे कोरोना के केस कम होंगे। इस बीच ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी व्यक्तिगत रूप से लगे हुए हैं। ऐसे ही हैं IAS अभिषेक सिंह। उन्होंने United By Blood नाम से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए वो लोगों को प्लाज्मा पहुंचाने का काम करते हैं। United By Blood की ओर से ऑक्सीटैक्सी की भी शुरुआत की गई। इससे घर-घर जरूरतमंद को फ्री में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है। आइए जानते हैं... United By Blood कैसे काम करता है? 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 15 2021, 01:26 PM IST| Updated : May 15 2021, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

United By Blood को IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह के द्वारा चलाया जा रहा है। जी हां ये वही अभिषेक सिंह हैं, जिन्होंने बी प्राक के वीडियो सॉन्ग 'दिल तोड़ के' में काम किया था। उन्होंने ये पोर्टल प्लाजमा डोनर्स को डायरेक्टली कनेक्ट करने के लिए शुरू की है। इसकी शुरुआत पिछले साल की गई थी। 

29

क्या है United By Blood का उद्देश्य?  

United By Blood पोर्टल का उद्देश्य जरूरतमंद तक प्लाज्मा पहुंचाना और उन लोगों को खोजना, जो प्लाज्मा को दान करना चाहते हैं। 

39

मानवता और एक दूसरे को सपोर्ट करने का समय है- पोर्टल 

पोर्टल के About Us में लिखा गया है कि हमारे देश में लोगों को व्यक्तिगत रूप से भारी क्षति हुई है। ऐसे में पोर्टल ने मानवता और एक दूसरे को सपोर्ट करना अपना उद्देश्य बना लिया है। इनका कहना है कि हम क्षेत्र, जाति, रंग या धर्म के आधार पर भले ही अलग हों लेकिन खून से एक ही हैं। 

49

कैसे कर सकते हैं मदद? 

अगर आप कोविड-19 से रिकवर हुए हैं तो आप अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। इसके लिए पहले तो आपकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए। और दूसरा आखिरी 14 दिनों के बीच में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं होने चाहिए। 
 

59

प्लाज्मा डोनेट करने के लिए क्या करें?

प्लाज्मा को डोनेट करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी डिटेल्स, कॉनटेक्ट इनफोर्मेशन, लोकेशन और ब्लड ग्रुप जैसी चीजें देनी होगी। 

69

दिल्ली में की गई ऑक्सीटैक्सी की शुरुआत 

प्लाज्मा डोनर के साथ-साथ अब United By Blood पोर्टल द्वारा दिल्ली में ऑक्सीटैक्सी की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद तक फ्री में ऑक्सीजन पहुंचाना है। 

79

कैसे उठा सकते हैं ऑक्सीटैक्सी का लाभ 

ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, कुछ ऑक्सीटैक्सी को अस्पतालों के बाहर रखा जाएगा और कुछ लोगों की मदद करेंगी। ऑक्सीजन की मदद पाने के लिए आपको  http://unitedbyblood.com पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अनुरोध भेजना होगा। 

89

कौन हैं IAS अभिषेक सिंह?

united by blood की शुरुआत करने वाले IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह के बारे में बात की जाए तो ये 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में दिल्ली सरकार में उपायुक्त हैं। कोरोना काल में अभिषेक सिंह ने 'SIGMA' (स्टूडेंट्स फॉर इन्वॉल्व्ड गवर्नेंस और म्यूचुअल एक्शन) नाम के एक संगठन की शुरुआत कर मजदूरों के लिए नई मुहीम की शुरुआत भी की है।

99

रोजगार खो देने वालों की भी अभिषेक सिंह ने की थी मदद

इतना ही नहीं अभिषेक सिंह ने लॉकडाउन के दौरान रोजगार खो देने वालों की मदद के लिए भी हेल्पलाइन नम्बर (8800883323) जारी किया था। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved