- Home
- Viral
- हैवान पुलिस अफसर की कहानी जिसने 24 महिलाओं का किया रेप, जबरन गाड़ी में बिठाकर करता था दरिंदगी
हैवान पुलिस अफसर की कहानी जिसने 24 महिलाओं का किया रेप, जबरन गाड़ी में बिठाकर करता था दरिंदगी
ट्रेंडिंग डेस्क. लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस (मेट) के एक अधिकारी की हैवानियत की कहानी ने पूरे ब्रिटेन को हिलाकर रख दिया है। 48 वर्षीय डेविड कैरिक को महिलाओं पर हमला करने और 24 रेप का दोषी पाया गया है। इसी के साथ डेविड का नाम ब्रिटेन के सबसे बड़े यौन अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला...

हाल ही में डेविड कैरिक ने अपने सारे जुर्म कबूल लिए हैं। जिसमें उसने 12 महिलाओं पर हमला करने के बाद दर्जनों बलात्कार और यौन अपराधों को करना स्वीकारा है।
डेविड कैरिक ने अपने कार्यकाल में 18 साल तक इन घटनाओं को अंजाम दिया। डेविड पर आरोप थे कि वह जबरन महिलाओं से मारपीट करता और फिर उनका रेप करता था। 24 रेप के मामलाें के साथ उसे कुल 49 मामलों में दोषी ठहराया गया है।
लंदन पुलिस ने डेविड के मामले में उसके द्वारा किए गए गंभीर यौन अपराधों और भयानक कृत्याें की निंदा की। बता दें डेविड को 16 जनवरी को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश किया गया था।
कई महिलाओं ने कोर्ट को डेविड की दरिंदगी के बारे में बताया। वह कई महिलाओं को जबरन गाड़ी में बंद कर उनका रेप कर चुका था, जो विरोध करता उसे वह बुरी तरह पीटता था। (सांकेतिक तस्वीर)
कई महिलाओं ने बताया कि वह अपने पद और ताकत का जमकर गलत इस्तेमाल करता रहा। वह महिलाओं का रेप करने के बाद उन्हें ये कहते हुए धमकाता था कि उनकी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा क्योंकि वो एक पुलिस अफसर है।
यह भी पढ़ें : अब चंडीगढ़ में हिट एंड रन, डॉग को खाना खिला रही युवती को जीप ने रौंदा, सामने आया ये भयानक वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News