MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • झरने से बहता है खून-कहीं डरावनी आत्माओं का घर, जानें नर्क के दरवाजे से लेकर दुनिया की आंख जैसी जगहों का रहस्य

झरने से बहता है खून-कहीं डरावनी आत्माओं का घर, जानें नर्क के दरवाजे से लेकर दुनिया की आंख जैसी जगहों का रहस्य

नई दिल्ली. दुनिया अजीबोगरीब (mysterious places of the world) जगहों से भरी पड़ी है। इंसानों ने कुछ की खोज कर ली है लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है। समय-समय में रिसर्च के दौरान जब इन जगहों की जानकारी सामने आती हैं तो तस्वीरें चौंकाती हैं। मन में आता है कि आखिर ये दुनिया कितने अजूबों से भरी पड़ी है। ताजा उदाहरण वेल ऑफ हेल का है। यमन के एक ग्रुप ने जब इस जगह की खोज की तो तस्वीरें देखकर दुनिया दंग रह गई। कहीं पर सांपों का झुंड तो कहीं पत्थरों पर नायाब कारीगरी। विचित्र आकृतियां। इससे पहले किसी को नहीं पता था कि आखिर इस गुफा में क्या है। स्थानीय लोग तो इसे दुष्ट आत्माओं को भगाने का ठिकाना समझते थे। Asianet News अपने पाठकों को दुनिया की ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब जगहों के बारे में बता रहा है। जानें कहां बहता है खून का झरना...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 01 2021, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

वेल ऑफ हेल (Well of Hell)
यमन में एक रेगिस्तान में छिपा हुआ एक 400 फीट का गड्ढा इतना रहस्यमय है कि स्थानीय लोग डर के मारे इसके पास भी नहीं जाते हैं। उनका कहना है कि ये बुरी आत्माओं का घर है। ये गड्ढा लाखों साल पुराना माना जाता है। इसकी चौड़ाई 100 फीट है। आधिकारिक तौर पर वेल ऑफ बरहौट के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे नरक का दरवाजा भी बोलते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना डरे एक टीम इसके अंदर गई और सांपों के झुंड सहित कई चीजों की तस्वीरे लेकर दुनिया के सामने रखा। लेकिन अभी भी इसका रहस्य सामने नहीं आया है। इसे लेकर रिसर्च जारी है। 

26

ग्रेट ब्लू होल (Great Blue Hole)
बेलीज (Belize) के तट के पास यह एक भयानक समुद्री सिंकहोल है। समुद्र में 400 फीट से अधिक गहराई में यह दुनिया का सबसे बड़ा सिंकहोल है,जो 1000 फीट से अधिक है। 2018 में दो पनडुब्बियों ने इसके इंटीरियर को चार्ट करने के लिए विशाल सिंकहोल में एंट्री की। स्कैनिंग सिस्टम के जरिएहोल का 3D मैप बनाया गया।  

36

आई ऑफ सहारा (Eye of Sahara)
सदियों से अंतरिक्ष यात्री इस जगह को एक लैंडमार्क के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे आई ऑफ सहारा कहा जाता है। यानी सहारा की आंख। बुल्सआई जैसा दिखने वाली ये जगह अफ्रीका के मॉरिटानिया में है। 30 मील का गोल चक्कर है। इसे रिचैट स्ट्रक्चर के रूप में भी जाना जाता है।  ये इंटरनेशन स्पेस स्टेशन से भी दिखाई देता है। कहते हैं कि ये पृथ्वी पर इंसानों या जीवन की उपस्थिति से पहले का है। एक उल्कापिंड की वजह से ये गड्ढा हुआ माना जाता है। भूवैज्ञानिकों का मानना ​​​​है कि ये कभी एक गुंबद था जो समय के साथ नष्ट हो गया।

46

ब्लड फॉल्स (Blood Falls)
शायद दुनिया के सबसे खौफनाक अजूबों में से एक अंटार्कटिका का ब्लड फॉल्स है। ये देखने में जितना डरावना है उतना ही रहस्यमयी। यहां बर्फ से लाल रंग का पानी निकलता है। करीब 20 लाख साल पहले टेलर ग्लेशियर के अंदर खारे पानी का एक कुंड फंस गया था। हालांकि इस रहस्य के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। 

56

बरमूडा ट्रेंगल (Bermuda Triangle)
बरमूडा ट्रेंगल अपने आप में कई रहस्य लिए हुए है। यह फ्लोरिडा में बरमूडा, मियामी और प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के बीच लगभग 500,000 वर्ग मील का एरिया है। कहा जाता है कि 20 से अधिक विमान और 50 जहाज इस क्षेत्र में गायब हो चुके हैं। कुछ लोगों ने इसे बाहरी शक्ति बताया जबकि कुछ लोगों ने चुंबकीय तरंगों की इसके पीछे की वजह बताया। 
 

66

इटरनल फ्लेम फॉल्स (Eternal Flame Falls)
ये जगह अमेरिका में है। झरने के अंदर एक रहस्यमयी ज्वाला। पूरे साल दिखाई देती है। न्यूयॉर्क के चेस्टनट रिज पार्क में एक झरने के पीछे जलती ज्वाला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। झरने की वजह से यहां मीथने गैस निकलती है, शायद इसी की वजह से ये आग लगातार जलती रहती है। हालांकि कभी-कभी लौ बुझ जाती है लेकिन लाइटर से आसानी से फिर से जलाया जा सकता है।

नोट- खबर में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved