- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए विजयदशमी पर रावण दहन, महिलाओं ने खेला सिंदूर.. भक्तों ने हंसी-खुशी मां को किया विदा
10 फोटो में देखिए विजयदशमी पर रावण दहन, महिलाओं ने खेला सिंदूर.. भक्तों ने हंसी-खुशी मां को किया विदा
ट्रेंडिंग डेस्क। देशभर में आज विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इसी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। महिलाओं ने एकदूसरे को सिंदूर लगाया और हंसी-खुशी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटना में बाण चलाकर राक्षस राज रावण का वध किया। वहीं, कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, बिहार और त्रिपुरा समेत तमाम राज्यों में दुर्गा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। आइए तस्वीरों में देखते हैं देशभर की रंगबिरंगी झलक।

दुर्गा पूजा यानी दुर्गोत्सव का आज अंतिम दिन था। बेंगलुरु में दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान भक्तगण खुशी से झूमते-नाचते हुए।
यह अद्भुत दृश्य भी बेंगलुरु का ही है, जहां मां की विदाई यात्रा के दौरान यह महिला झूमती हुई अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में तय मूहुर्त पर मंच से बाण चलाकर राक्षस राज रावण का वध किया।
यह तस्वीर भी बेंगलुरु की है, जहां भक्त गण देवी मां को तालाब में विसर्जित होते हुए निहार रहे हैं। मां से विदा लेते हुए वे दुखी भी हैं।
यह दृश्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। यहां भक्तगण मां की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे हैं। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।
यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है। यहां गांधी मैदान पर राक्षस राज रावण और उसके भाइयों का दहन किया गया।
दुर्गा पूजा यानी दुर्गोत्सव के अंतिम दिन मां की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान प्रदूषण रोकने के लिए मां की प्रतिमाओं का विसर्जन अलग तालाबों में हुआ।
यह तस्वीर राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। यहां विजयादशमी पर महिला ने सिंदूर खेला और एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
यह तस्वीर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। यहां महिलाओं और युवतियों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और नाचते-गाते मां की विदाई यात्रा में शामिल हुईं।
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की है। यहां देवी मां की प्रतिमा के विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाएं हंसी-खुशी नाच रही हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News