- Home
- Viral
- गर्लफ्रेंड के साथ क्रूरता: ब्वॉयफ्रेंड ने 19 साल की लड़की को ड्रग्स दिया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर....
गर्लफ्रेंड के साथ क्रूरता: ब्वॉयफ्रेंड ने 19 साल की लड़की को ड्रग्स दिया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर....
ब्राजील. क्राइम की कहानियां हमेशा चौंकाती हैं। ऐसी ही एक कहानी ब्राजील की है। यहां तीन लड़कों ने मिलकर एक लड़की की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें उस लड़की की कार बेचनी थी। हत्या भी आसान नहीं थी। आखिरी सांस तक उसे तड़पाया। नशा दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो फांसी के फंदे पर टांग दिया। पुलिस ने पड़ताल की तो और भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तीनों हत्यारों में से एक तो उस लड़की का एक्स ब्वॉयफ्रेंड था। उसी ने पूरी वारदात की प्लानिंग की थी। लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार सहित दोस्त सदमे में हैं। 19 साल की लड़की को तीन लड़कों ने तड़पा-तड़पा कर मारा...

पुलिस के मुताबिक, एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। मामला ब्राजील में विटोरिया दा कॉन्क्विस्टा का है। यहां शशिरा कैमिली कुन्हा सिल्वा मृत पाई गई। वह बुधवार से लापता थी। फिर अचानक लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस दो व्यक्तियों के घर गई, जिनसे मृतक कॉनटेक्ट में थी। ये दोनों व्यक्ति मेन आरोपी के दोस्त थे। पुलिस ने इनके घर की तलाशी भी ली।
पुलिस के मुताबिक, शशिरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने पीड़िता के गले और चेहरे पर छुरा घोंपने से पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया। जब वह पूरी तरह से बेसुध हो गई तो उसे फर्श पर घसीटा।
लड़की के बेसुध होने के बाद अब फाइनल काम बचा था। ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों को बुलाया। उनकी मदद ली और तीनों ने मिलकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस रिपोर्टों के मुताबिक, तीनों आरोपियों के बीच मृतक लड़की की कार बेचने को लेकर डील हुई थी। यही हत्या की वजह बनी। लेकिन हत्या के वक्त इतनी क्रूरता की वजह पुलिस को भी समझ नहीं आई।
ब्रिटेन में ऐसा ही एक केस पिछले महीने आया था, जब एक 7 साल के लड़के को उसकी मां यास्मीन वाज ने जंजीरों से जकड़ दिया था। मां पर आरोप लगा था कि वह बेटे से जबरदस्ती डायरी पर लिखवा रही थी कि वे दुष्ट है। राक्षस है। वहां डायरी में पुलिस को लिखा हुआ मिला था, मैं बुरा हूं। मैं क्रूर हूं। मैं एक बुरा बेटा हूं।
ये भी पढ़ें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News