- Home
- Viral
- वर्ल्ड के वो स्पॉट जहां मई-जून में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं इंडियन, कम खर्च में बैंकॉक है फेवरेट
वर्ल्ड के वो स्पॉट जहां मई-जून में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं इंडियन, कम खर्च में बैंकॉक है फेवरेट
ट्रेंडिग डेस्क, Travel In Summer : भारत में अनेकों पर्यटक स्थान हैं। यहां हर जिले, कस्बे में कोई न कोई रमणीय स्थल देखने को मिल जाता है। लेकिन घुंमतु लोगों को हमेशा कुछ ना कुछ नया और यूनिक की तलाश होती है। इसके लिए वो कहीं भी पहुंच जाते हैं। अब भारतीयों की पसंद के पर्यटक स्थलों की बात करें तो ज्यादतर लोग धार्मिक पर्यटन पर निकलते हैं। वैष्णो देवी, अमरनाथ की यात्रा के लिए तो लोग महीनों पहले से अपनी टिकट और दूसरे इंतजाम कर लेते है। वहीं विदेशों की बात करें तो भारतीयों की लिस्ट में नीचे बताए गए देश और पर्यटन स्थल टॉप लिस्ट में रहते हैं...

नेपाल (Nepal)
नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का नाता है। यानि यहां से लोग वहां रोजगार के लिए जातेहैं तो वहां के लोगों के लिए भारत दूसरा घर है। इस देश में आने-जाने के लिए वीजा और तमाम औपचारिकताओं की जरुरत नहीं होती है। भारतीय जिस तरह देश के पर्यटकस्थल घूमने जाते हैं, वैसे ही नेपाल के कुछ चुनिंदा स्थानों की सेर के लिए पहुंच जाते हैं। यहां राजधानी काठमांडो में का पशुपतिनाथ, हिल स्टेशन पोखरा, बख्तारपुर, नागार्जुन नेशनल पार्क और लुम्बनी जैसे प्राचीन स्थल मौजूद हैं।
भूटान (Bhutan)
भारत का और पड़ोसी देश भूटान में आपको जाने के लिए कोई विशेष औपचारिकताएं नहीं करनी होती है। हिमालय की गोद में बसा भूटान बेहद खूबसूरत देश है। भूटान में थिम्फू, हा वेली रिनपुंग जोंग, पुनाखा जोंग जैसे कई शानदार पर्यटक स्थल मौजूद हैं ।
श्रीलंका ( Sri Lanka)
भारत के बाहर श्रीराम के प्रमुक धार्मिक पर्यटन स्थलों को देखना चाहते हैं तो श्रीलंका घूमने का प्लान जरुर बनायेगा। यहां शानदार बीच मौजूद हैं। श्रीलंका सरकार विदेशी पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया करा रही है। यहां कोलंबो, किरिंडा कैंडी में शाम के समय जबरदस्त माहौल होता है।
मलेशिया ( Malaysia)
भारतीयों को मलेशिया भी खूब पसंद आता है। यहां आप सस्ते में टूर बना सकते हैं। यहां मात्र 1000 हजार रुपए में एक दिन का रहना - खाना मैनेज किया जा सकता है। मलेशिया में कुआलालंपुर, रेडांग आईलैंड, पेट्रोनाल टॉवर और कापस आईलैंड जैसे शानदार टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं।
इंडोनेशिया (Indonesia)
भारतीय पर्यटक इंडोनेशिया जाना भी खूब पसंद करते हैं। यहां हर समय भारतीयों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां सस्ता फूड और मीडियम रेंज में हॉटेल मिल जाते हैं। इंडोनेशिया में जकार्ता, बाली, मलंग, लैंबोक जैसे शहरों में बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। यहां शानदार टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं।
थाईलैंड (Thailand)
थाईलैंड भी इंडियन कल्चर में रचा बसा है। यहां भी तकरीबन 1500 रुपए में एक व्यक्ति का रहना और खाना हो जाता है। थाईलैंड में कराबी, फुकेट बैंकॉक और पटाया जैसे टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं। इसमें बैंकॉक सबसे फेवरेट डेस्टीनेशन है।
सिंगापुर (Singapore)
घूमने के साथ आपको शॉपिंग का भी शौक है तो आपको सिंगापुर जरुर जाना चाहिए। ये शहर भी आपकी रेंज में होगा । यहां करीब 1500 रुपये में अच्छा हॉटेल मिल जाता है। यहां घूमने के लिए चाइना टाउन, मेरिना बे, सेंतोसा आईलैंड, और हेलिक्स ब्रिज ( Merina Bay, Sentosa Island, China Town and Helix Bridge) काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं।
बस बहुत हुआ, इससे ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकता, यह कह कर ड्राइवर बीच रास्ते ट्रेन से उतर गया
कौवे ने लिया पहला कश तो हुआ ये हाल, इसके बाद लगी ऐसी लत रोज आकर छीनकर पीने लगा सिगरेट
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News