Photos: क्या है Titanic Museum, जहां आइसबर्ग वॉल टूटने से 3 विजिटर बुरी तरह से घायल हो गए
टेनेसी में टाइटैनिक म्यूजियम में एक आइसबर्ग वॉल गिरने से तीन विजिटर्स बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी ये नहीं पता चला है कि उन्हें कितनी चोट लगी है। नॉक्सविले के पास पीजन फोर्ज म्यूजियम में हुई इस घटना के बाद संग्रहालय को बंद कर दिया गया है। देखें म्यूजियम के अंदर की तस्वीरें...

म्यूजियम के मालिक मैरी केलॉग जोसलिन और जॉन जोसलिन ने कहा कि वे पूरी तरह से घायलों के साथ हैं। वे घायलों के अलावा लगातार उनके परिवार से बातचीत कर रहे हैं।
म्यूजियम के मालिक ने कहा कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि आइसबर्ग की दीवार किस वजह से ढही। बता दें कि टाइटैनिक म्यूजियम एक दो मंजिला है जो आरएमएस टाइटैनिक के आकार का है।
हादसे के बाद उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, म्यूजियम में आइसबर्ग की दीवार ढह गई, जिससे तीन विजिटर्स घायल हो गए हैं। उन्हे तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अभी ये नहीं पता है कि उन्हें कितनी चोट लगी है।
म्यूजियम के कर्मचारियों ने कहा कि हमें ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। म्यूजियम में विजिटर्स की सेफ्टी हमारे लिए सबसे ऊपर है। हम मामले की जांच करवा रहे हैं।
'हम अपने रखरखाव की क्वालिटी पर गर्व करते हैं। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसी घटना न हो। इस समय पिजन फोर्ज बंद है। हमारी संवेदना घायलों के साथ-साथ उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
ये म्यूजियम टाइटैनिक के ऐतिहासिक क्षेत्रों और 400 से कलाकृतियों को दिखाने के लिए तैयार किया गया है। पिजन फोर्ज म्यूजियम 2010 में खोला गया और यह नॉक्सविले से 30 मील दक्षिण पूर्व में स्थित है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News