- Home
- Viral
- दुनिया के 10 अजीबो-गरीब पेड़, जिनके आकार और प्रकार हैरत में डाल देंगे, एक तो 400 साल से रेगिस्तान में है
दुनिया के 10 अजीबो-गरीब पेड़, जिनके आकार और प्रकार हैरत में डाल देंगे, एक तो 400 साल से रेगिस्तान में है
ट्रेंडिंग डेस्क। आपने कभी अपने आसपास पेड़ों के अजब-गजब आकार और प्रकार पर गौर किया है? कभी सोचा है कि वे इस तरह कब से खड़े हैं और कब खड़े रहेंगे। पेड़ एक प्राकृतिक चमत्कार है और मानव जीवन के लिए अमूल्य उपहार भी। पेड़ ही वह चीज है, जो ग्रह पर सभी जीवित चीजों को अस्तित्व प्रदान करता है। वे हैं तो हम है, अगर वे नहीं तो हम भी नहीं। पेड़ न इंसानों को न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि, भोजन और आश्रय भी। जड़ हो या फिर तना, पत्ते हो या फिर फल और फूल सब कुछ इंसानों के लिए अहम है। आज तस्वीरों के जरिए हम दुनियाभर में मौजूद कुछ खास तरह के पेड़ों पर नजर डालेंगे।

पहली नजर में यह पेड़ विशाल छाते की तरह या दूर से एलियन जैसा दिखता है। इन्हें ड्रैगन ब्लड ट्री कहा जाता है और यह यमन के सोकोट्रा में मिलता है।
राजसी स्तंभ जैसे दिखने वाले ये बाओबाब ट्री मेडागास्कर, अफ्रीका, अरब और आस्ट्रेलिया में मिलते हैं। इनकी शाखाओं पर लगभग 9 महीने तक पत्तियां नहीं आतीं।
अमेजन वर्षावन और नार्थ तथा साऊथ अमरीका में मिलने वाले सैंडबॉक्स के पेड़ को जीवन के लिए खतरनाक माना जाता है। इसे डायनामाइट ट्री भी कहते हैं।
बहरीन के रेगिस्तानी इलाके में यह पेड़ आज भी रहस्य बना हुआ है। बंजर इलाके में पहाड़ी पर 400 साल से यह बिना पानी के कठोर जलवायु में भी जिंदा है।
इन अद्भुत पेड़ों को संभवत: आपने कुछ फिल्मों में देखा होगा। उनकी जड़ें बढ़ती रहती हैं और जितनी ऊपर की ओर आती हैं, उतनी ही जमीन के भीतर जाती हैं।
देखने में ये सिल्क कॉटन ट्री इतने शानदार होते हैं कि आप इनसे अपनी आंखें नहीं हटा सकते। बेहद लंबे और दूरी में फैले हुए इन पेड़ों की घुमावदार जड़ें जमीन के अंदर की जगह ऊपर फैली होती हैं।
पश्चिमी पोलेंड के ग्रिफिनो सिटी के पास पाए जाने वाले क्रुक्ड फॉरेस्ट दरअसल मूल रूप से अजीबो-गरीब आकार वाले देवदार के पेड़ हैं। यह जंगल रहस्यों से भरा है और कोई इसके बारे में अब तक सटीक जानकारी पता नहीं लगा सका है।
बहुत से लोग आज भी यह नहीं समझ पाते की बिजली के खंभे जैसा और कभी-कभी तो बेहद घुमावदार लंबा सा बूजम ट्री आता कहां से हैं। इन अनोखे और प्रभावशाली पेड़ों का रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है।
यह अद्भुत पेड़ दक्षिण-पश्चिम अंगोला, नामीबिया और दक्षिणी अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी बनावट को देखते हुए इसका नाम बॉटल ट्री रखा गया, क्योंकि इसके फूले हुए तने किसी बोतल की तरह दिखते हैं।
अंटार्कटिक बीच ट्री आस्ट्रेलिया के विश्व विरासत वाले क्षेत्र गोडवाना के वर्षा वन में मिलते हैं। आकार में ये बेहद विशाल और लंबे होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ये पेड़ ईसाई धर्म के जन्म, रोमन साम्राज्य के उदय और पतन के समय भी ये पेड़ मौजूद थे और अब आधुनिक युग में भी आपके सामने उसी तरह हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News