MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • दुनिया के 10 अजीबो-गरीब पेड़, जिनके आकार और प्रकार हैरत में डाल देंगे, एक तो 400 साल से रेगिस्तान में है

दुनिया के 10 अजीबो-गरीब पेड़, जिनके आकार और प्रकार हैरत में डाल देंगे, एक तो 400 साल से रेगिस्तान में है

ट्रेंडिंग डेस्क। आपने कभी अपने आसपास पेड़ों के अजब-गजब आकार और प्रकार पर गौर किया है? कभी सोचा है कि वे इस तरह कब से खड़े हैं और कब खड़े रहेंगे। पेड़ एक प्राकृतिक चमत्कार है और मानव जीवन के लिए अमूल्य उपहार भी। पेड़ ही वह चीज है, जो ग्रह पर सभी जीवित चीजों को अस्तित्व प्रदान करता है। वे हैं तो हम है, अगर वे नहीं तो हम भी नहीं। पेड़ न इंसानों को न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि, भोजन और आश्रय भी। जड़ हो या फिर तना, पत्ते हो या फिर फल और फूल सब कुछ इंसानों के लिए अहम है। आज तस्वीरों के जरिए हम दुनियाभर में मौजूद कुछ खास तरह के पेड़ों पर नजर डालेंगे। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 30 2022, 11:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पहली नजर में यह पेड़ विशाल छाते की तरह या दूर से एलियन जैसा दिखता है। इन्हें ड्रैगन ब्लड ट्री कहा जाता है और यह यमन के सोकोट्रा में मिलता है। 

210

राजसी स्तंभ जैसे दिखने वाले ये बाओबाब ट्री मेडागास्कर, अफ्रीका, अरब और आस्ट्रेलिया में मिलते हैं। इनकी शाखाओं पर लगभग 9 महीने तक पत्तियां नहीं आतीं। 

310

अमेजन वर्षावन और नार्थ तथा साऊथ अमरीका में मिलने वाले सैंडबॉक्स के पेड़ को जीवन के लिए खतरनाक माना जाता है। इसे डायनामाइट ट्री भी कहते हैं। 

410

बहरीन के रेगिस्तानी इलाके में यह पेड़ आज भी रहस्य बना हुआ है। बंजर इलाके में पहाड़ी पर 400 साल से यह बिना पानी के कठोर जलवायु में भी जिंदा है। 

510

इन अद्भुत पेड़ों को संभवत: आपने कुछ फिल्मों में देखा होगा। उनकी जड़ें बढ़ती रहती हैं और जितनी ऊपर की ओर आती हैं, उतनी ही जमीन के भीतर जाती हैं। 

610

देखने में ये सिल्क कॉटन ट्री इतने शानदार होते हैं कि आप इनसे अपनी आंखें नहीं हटा सकते। बेहद लंबे और दूरी में फैले हुए इन पेड़ों की घुमावदार जड़ें जमीन के अंदर की जगह ऊपर फैली होती हैं। 

710

पश्चिमी पोलेंड के ग्रिफिनो सिटी के पास पाए जाने वाले क्रुक्ड फॉरेस्ट दरअसल मूल रूप से अजीबो-गरीब आकार वाले देवदार के पेड़ हैं। यह जंगल रहस्यों से भरा है और कोई इसके बारे में अब तक सटीक जानकारी पता नहीं लगा सका है।

810

बहुत से लोग आज भी यह नहीं समझ पाते की बिजली के खंभे जैसा और कभी-कभी तो बेहद घुमावदार लंबा सा बूजम ट्री आता कहां से हैं। इन अनोखे और प्रभावशाली पेड़ों का रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। 

910

यह अद्भुत पेड़ दक्षिण-पश्चिम अंगोला, नामीबिया और दक्षिणी अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी बनावट को देखते हुए इसका नाम बॉटल ट्री रखा गया, क्योंकि इसके फूले हुए तने किसी बोतल  की तरह दिखते हैं। 

1010

अंटार्कटिक बीच ट्री आस्ट्रेलिया के विश्व विरासत वाले क्षेत्र गोडवाना के वर्षा वन में मिलते हैं। आकार में ये बेहद विशाल और लंबे होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ये पेड़ ईसाई धर्म के जन्म, रोमन साम्राज्य के उदय और पतन के समय भी ये पेड़ मौजूद थे और अब आधुनिक युग में भी आपके सामने उसी तरह हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved