MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • कपल्स को होटल में कमरा चाहिए तो पूरी करनी होगी अजीब शर्त...ऐसे हैं दुनिया के Weird laws

कपल्स को होटल में कमरा चाहिए तो पूरी करनी होगी अजीब शर्त...ऐसे हैं दुनिया के Weird laws

नई दिल्ली. दुनिया के ऐसे कई अजीबोगरीब नियम हैं, जो हैरान और परेशान करने वाले हैं। हैरानी उन नियमों को सुनकर होगी और परेशानी तब होगी जब अनजाने में वो नियम तोड़ दिया जाए। अनजाने में ऐसे अजीबोगरीब नियम न टूटे उसके लिए नियमों को जानना जरूरी है। ये बातें इसलिए की जा रही हैं, क्योंकि ये ऐसे कामों से जुड़े नियम हैं जो आपकी जिंदगी में सामान्य सी बात है, लेकिन दूसरे देश में अवैध। उदाहरण के लिए पतंग उड़ाना सामान्य सी बात है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर पतंग उड़ाने पर जुर्माना देना होगा। इतना ही नहीं, हाई हील्स पहनने से लेकर खिलौने की बंदूक चलाना सभी को लेकर अजीबोगरीब नियम बनाए गए हैं। जानें दुनिया में कहां पर बुद्ध की मूर्ति के साथ सेल्फी लेना मना है....? 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 20 2021, 03:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

छुट्टियां मनाने के लिए ग्रीस जाने का मन बना रहे हैं तो जरा रुक जाइए। यहां जाने से पहले पहले जूतों की पैकिंग एक बार जरूर चेक कर लें। यहां साल 2009 में एक नियम बना, जिसके मुताबिक, एक्रोपोलिस में हाई हील्स पहनना मना है। आप को लग रहा होगा कि सामान्य सी बात है कि पहाड़ पर हाई हील्स नहीं पहनना चाहिए। लेकिन यहां पर दूसरा लॉजिक है। यूनानियों ने इस प्रतिबंध को यहां के पुरानी जगहों को बचाने के लिए बनाए हैं। उनका मानना है कि हाई हील्स से उन्हें नुकसान हो सकता है।
 

29

कैरोलिना में बिना शादी का कपल होटल में रूम लेने जाता है। अगर वे दावा करते हैं कि दोनों की शादी हो गई है तो उसे कानूनी रूप से उसे साबित करना होगा। सिर्फ कह देने भर से होटल नहीं मानेगा। यानी होटल के कमरे की जरूरत है। अगर आप विवाहित जोड़े नहीं हैं तो परेशान हो सकते हैं।
 

39

पूह बनी टी-शर्ट कई लोगों की पसंद है। लेकिन पोलैंड में है तो ऐसी टीशर्ट न ही पहने। क्योंकि ये भालू पैंट नहीं पहनता है। इस वजह से पोलैंड ने खेल के मैदानों और स्कूलों के आसपास विनी द पूह बनी टीशर्ट को पहनने पर रोक लगा दी है।
 

49

सेल्फी लेने का शौक तो सबको होता है, लेकिन श्रीलंका में बुद्ध के साथ कोई सेल्फी नहीं ले सकता है। इसे श्रीलंका में बुद्ध का अनादर माना जाता है। कई बार तो दूसरी मूर्तियों के साथ फोटो लेने पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि बुद्ध का टैटू बनवाना अवैध नहीं है।  
 

59

क्या कभी आपने सोचा है कि शर्टलेस होने पर भी कोई कानून हो सकता है। लेकिन ऐसा है। बार्सिलोना में शर्टलेस होना गैरकानूनी है। साल 2011 में इस कानून को लागू किया गया। अगर ऐसा करते हुए पकड़े गए तो  23 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। 
 

69

होली में बच्चे वाटर पिस्टल का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कंबोडिया में नए साल पर कोई वाटर पिस्टल का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। दरअसल, कंबोडिया में नए साल के जश्न का इतना क्रेज है कि यहां बड़े समारोहों से पहले वाटर पिस्टल की बिक्री बैन कर दी जाती है।  
 

79

ब्रिटिश संसद में ऑर्मर (धातु) का सूट पहनना गैरकानूनी है। 1313 का यह प्राचीन कानून है। बाद में इसे रद्द किया जा सकता था, लेकिन वहां की संसद ने इसकी जरूरत नहीं समझी। उन्हें लगा कि धातु के सूट उतने फैशनेबल नहीं है जितना कि आज के। इसलिए जैसा कानून था उसका वैसे ही पालन करते चले आए।
 
 

89

भारत में पंतग उड़ाना बहुत आम बात है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के  विक्टोरिया में पतंग उड़ाना अवैध है। यहां पब्लिक प्लेस में पतंग नहीं उड़ा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप से कोई परेशान हो रहा है तो आप सार्वजनिक स्थान पर खेल भी नहीं खेल सकते हैं।  
 

99

स्कॉटलैंड में अगर आप ने नशा किया है तो गाय से दूर ही रहें। यहां नशे में गाय की सवारी करना अवैध है। गाय के अलावा यहां घोड़े और गाड़ी में भी सवारी नहीं कर सकते हैं। इसी कानून के तहत नशे में होने पर आप भरी हुई बन्दूक नहीं रख सकते। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved