Igbo Tribe Girls: आखिर इनसे मैरिज करने क्यों मरते हैं लोग, बड़ी दिलचस्प हैं इनकी खूबियां
वर्ल्ड न्यूज. दुनिया में सैकड़ों जनजातियां पाई जाती हैं। इनकी कला-संस्कृति, जीवनशैली, खान-पान और रिलेशनशिप अलग-अलग और अचरज से भरी होती है। ऐसी ही एक जनजाति इग्बो(Igbo tribe) है। यह जनजाति नाइजीरिया की सबसे लोकप्रिय जनजातियों में से एक है। यह अपने मजबूत सांस्कृतिक मूल्यों(strong cultural values) के लिए जानी जाती है। यह नाइजीरिया की सबसे शिक्षित जनजातियों में से एक हैं। इस जनजाति के कई बच्चे टॉप यूनिवर्सिटीज से डिग्री ले चुके हैं। इग्बो एक स्ट्रांग सेंस कम्यूनिटी है। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत और अपने परिवारों के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि इस जनजाति की लड़कियों से शादी करने दूसरे समाज के युवा भी मरते हैं। यह जनजाति मुख्य रूप से अबिया, अनम्बरा, एबोनी, एनुगु और इमो राज्यों में मिलती है। डेल्टा और नदी राज्यों में इग्बो की एक बड़ी आबादी भी पाई जाती है। बड़ी जातीय इग्बो आबादी कैमरून, गैबॉन और इक्वेटोरियल गिनी और साथ ही अफ्रीका के बाहर पाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस जनजाति की लड़कियां शादी की पहली पसंद क्यों बनी हैं?

इग्नो जनजाति की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वह मेहनती होती हैं। एक इग्बो पत्नी शक्ति और दृढ़ संकल्प की महिला मानी जाती है। वह बहुत निडर होती है। जरूरत पड़ने पर किसी भी मुसीबत से भिड़ जाती है। वो हमेशा अपने टार्गेट को प्राप्त करने के लिए काम करने को तैयार रहती है।
इग्नो महिला के बारे में कहा जाता है कि वो पति के प्रति बहुत वफादार होती है। सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। जब भी उसकी आवश्यकता होगी वह हमेशा मौजूद रहेगी।
इग्बो महिला कुशल गृहणी मानी जाती है। उसकी साधन-कुशलता जगजाहिर है। उसके पास जो कुछ भी है, उसका अधिकतम उपयोग करने की क्षमता उसमें भरपूर होती है। जब समय कठिन होता है, तो वह जानती है कि बहुत कम संसाधनों में जीवन कैसे गुजारा जाएगा।
इग्बो महिलाओं की इच्छाशक्ति बहुत दृढ़ होती है। वो किसी भी मुसीबत से पीछे नहीं हटती है। चुनौती कैसी भी हो, वो उसका डटकर मुकाबला करती है।
इग्बो महिलाएं दयालु और परोपकारी होती हैं। वह हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहती हैं। अपने प्रियजनों के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं। चाहे इसके लिए उन्हें खुद तकलीफें क्यों न उठानी पड़ें।
यह भी पढ़ें-यहां भाई-बहन, मां-बेटे और पिता-बेटी के बीच रजामंदी से बनते हैं फिजिकल रिलेशन?
इग्बो महिलाओं का विजन और सोच-समझ काफी तेज होती है। उन्हें पता होता है कि उन्हें कब क्या करना है, संकट के समय क्या सही रहेगा और क्या गलत। एक बारगी पुरुष हताश हो सकते हैं, लेकिन ये नहीं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News