- Home
- Entertainment
- TV
- TRP: अनुपमा के आगे नहीं टिक पा रहा कोई, कई महीनों से लगातार नंबर 1 है शो, टॉप-5 में इन्हें मिली जगह
TRP: अनुपमा के आगे नहीं टिक पा रहा कोई, कई महीनों से लगातार नंबर 1 है शो, टॉप-5 में इन्हें मिली जगह
मुंबई। TV का सबसे पॉपुलर सीरियल बन चुका 'अनुपमा' (Anupama) लगातार TRP लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। अनुपमा को टक्कर देने वाला कोई सीरियल फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप-5 से अब 'कुमकुम भाग्य' बाहर हो चुका है, जबकि उसकी जगह धीरे-धीरे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने ले ली है। इस सीरियल में जबसे नायरा की हमशक्ल सीरत की एंट्री हुई है, लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं। वहीं 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा सीजन लोगों को खास पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि ये टॉप-5 में लगातार जगह पाने के लिए तरस रहा है। हालांकि पिछले हफ्ते यह पांचवे नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते बाहर हो चुका है। जानते हैं इस हफ्ते किन सीरियल को मिली टॉप-5 में जगह।

नंबर 1 - अनुपमा
TRP - 3.5
चैनल - स्टार प्लस
टीवी शो अनुपमा लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। शो में गृहिणी का किरदार निभा रहीं रुपाली गांगुली की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार ये शो टीआरपी में पहले नंबर पर बना हुआ है। शो में सुधांशु पांडे अनुपमा के पति वनराज का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा काव्या का रोल प्ले कर रही हैं।
नंबर 2 - इमली
TRP - 3.0
चैनल - स्टार प्लस
शुरू होने के कुछ महीनों में ही ये शो दूसरा हाईएस्ट रेटिंग वाला शो बन चुका है। शो की कहानी इमली नाम की एक गांव की लड़की पर बेस्ड है, जिसे गांव वालों की एक गलतफहमी के चलते शहरी रिपोर्टर आदित्य से जबरदस्ती शादी करनी पड़ती है।
नंबर 3 - गुम है किसी के प्यार में
TRP - 2.8
चैनल - स्टार प्लस
गुम है किसी के प्यार में पिछले कई हफ्तों से टॉप-5 में बना हुआ है। शो में विराट चौहान की कहानी दिखाई जा रही है जिसका किरदार नील भट्ट निभा रहे हैं। विराट पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) से प्यार करते हैं लेकिन मजबूरी में उन्हें शहीद की बेटी (आयशा सिंह) से शादी करनी पड़ती है।
नंबर 4 - ये रिश्ता क्या कहलाता है
TRP - 2.7
चैनल - स्टार प्लस
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ दिनों पहले ही नायरा के किरदार को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था, जिससे शो की टीआरपी में गिरावट आई थी। अब शो में नायरा की ही तरह दिखने वाली सीरत की एंट्री हो चुकी है जो एक बॉक्सर है। सीरत और कार्तिक का आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों की लव स्टोरी एक बार फिर दर्शकों को लुभाने लगी है।
नंबर 5 - कुंडली भाग्य
TRP - 2.6
चैनल - जी टीवी
कुंडली भाग्य टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते पांचवे नंबर पर रहा। शो में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या लीड रोल में हैं। शो की टीआरपी में हर हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही हैं। कभी ये शो टीआरपी में नंबर 2 या 3 की पोजिशन में रहता था लेकिन अब इस शो की जगह अब गुम है किसी के प्यार में और इमली ने कब्जा कर लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।