बिग बॉस के घर से बेघर हुए रश्मि के ब्वॉयफ्रेंड, गले लगकर फूट फूटकर रोईं एक्ट्रेस
मुंबई. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में रविवार को 'वीकेंड का वार' टेलिकास्ट किया गया। इसमें सलमान खान स्टेज पर आए और घर के सदस्यों से बात की। इस दौरान सदस्यों के साथ घर में अनिल कपूर ने भी काफी मस्ती की। लेकिन, आखिरी में बारी आई घर से नोमिनेटिड सदस्यों में से किसी एक को घर से बाहर जाने की।
16

ऐसे में सलमान ने घर के दो सदस्यों हिमांशी खुराना और अरहान खान का नाम लिया, जिसके बाद घर के बेघर होने का डर सभी के चेहरे पर दिखने लगा। वहीं, सलमान ने अरहान का नाम लिया कि वो घर से इस हफ्ते दो हफ्तों में ही घर से बेघर होंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
इसके बाद जब अरहान शो से बिदा लेते हैं और घर के सभी सदस्यों से बारी-बारी मिलते हैं तो इस बीच रश्मि देसाई अरहान को पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शो में ऐसा पहली बार है जब रश्मि किसी के लिए इतना फूट-फूटकर रोईं हैं।
36
शो से अरहान के जाने के बाद पारस, सिद्धार्थ, माहिरा उनके बारे में बाते करते हैं, तो अचानक रश्मि आ जाती हैं और कहती दिखती हैं कि वो अरहान के खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती हैं।
46
बिग बॉस के घर से अरहान के जाने के बाद भी रश्मि अपने आंसू को रोक नहीं पातीं हैं और वॉशरूम में जाकर खूब रोती हैं। जोर-जोर से रोने लगती हैं। तभी देवोलीना आकर उन्हें चुप कराती हैं।
56
देवोलीना रश्मि की हिम्मत बढ़ाती हैं और उन्हें कमजोर ना पड़ने की सलाह देती हैं।
66
घर से बाहर जाते अरहान खान। ब्वॉयफ्रेंड को बाहर जाते देख रश्मि ने रो-रोकर कर लिया खुद का बुरा हाल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos