MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • किसी के पास नहीं है काम तो कोई चला रहा दुकान, आखिर क्या कर रहे बिग बॉस के 12 विनर्स

किसी के पास नहीं है काम तो कोई चला रहा दुकान, आखिर क्या कर रहे बिग बॉस के 12 विनर्स

मुंबई। अक्सर विवादों में रहने वाले टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का वक्त रह गया है। पिछले दो सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोगों को मौका दिया गया था। लेकिन इस बार सिर्फ सेलेब्रिटीज को ही मौका दिया जा रहा है। 2006 से शुरू हुए इस शो के अभी तक 12 सीजन हो चुके हैं। बात अगर बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स की करें तो इनमें से फिलहाल कुछ के पास तो काम है, लेकिन ज्यादातर ऐसे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं आखिर अब क्या कर रहे हैं 'बिग बॉस' के विनर। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 27 2019, 06:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
राहुल रॉय (विनर - सीजन 1) (2006-07) : सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2017 में आई '2016 The End' थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की। राहुल इन दिनों कनु बहल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'आगरा डायरीज' में काम कर रहे हैं।
212
आशुतोष कौशिक (विनर - सीजन 2) (2008) आशुतोष कौशिक ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'लाल रंग' (2016), जिला गाजियाबाद (2013), शॉर्टकट रोमियो (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।
312
विंदु दारा सिंह (विनर - सीजन 3) (2009-10) विंदु दारा सिंह ने कई फिल्मों मे काम किया है। इसके साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। विंदु 'बिग बॉस' सीजन 3 के विनर रहे। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'जट जैम्स बॉन्ड' में नजर आए थे। विंदु ने पत्नी डीना उमारोवा के साथ नच बलिए 9 में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि वो इससे एलिमिनेट हो चुके हैं।
412
श्वेता तिवारी (विनर - सीजन 4) (2011) बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग 'बॉस सीजन' 4 की विनर रही थी। वे 2016 में नेपाली फिल्म 'त्रिनेत्रा' और टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में नजर आईं थी। श्वेता जल्द ही टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आने वाली हैं।
512
जूही परमार (विनर - सीजन 5) (2012) कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकीं जूही परमार 'बिग बॉस' के सीजन 5 की विनर रही थी। डेढ़ साल से पति (सचिन श्रॉफ) से अलग रह रहीं जूही का जुलाई में ही तलाक हुआ है। जूही आखिरी बार टीवी सीरिज 'तंत्र' में नजर आई थीं। उसके बाद से जूही के पास कोई काम नहीं है।
612
उर्वशी ढोलकिया (विनर- सीजन 6) (2012-13)​ फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में काम कर चुकी उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस' सीजन 6 की विनर रही थीं। उर्वशी इन दिनों डांस पार्टनर अनुज सचदेवा के साथ रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आ रही हैं।
712
गौहर खान (विनर- सीजन 7) (2013) कई फिल्मों में काम कर चुकी गौहर खान 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रही थीं। 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं। गौहर आखिरी बार टीवी सीरीज 'द ऑफिस' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो टीवी शो 'गठबंधन' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं।
812
गौतम गुलाटी (विनर- सीजन 8) (2014-15) गौतम गुलाटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 के विनर रहे। बिग बॉस के घर में रहकर गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म 'अजहर' में काम किया था। आखिरी बार फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास कोई ऑफर नहीं है।
912
प्रिंस नरुला (विनर- सीजन 9) (2016) 'बिग बॉस' सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला रहे। प्रिंस एमटीवी रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। प्रिंस ने अक्टूबर, 2018 में युविका चौधरी से शादी कर ली। फिलहाल कपल 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आ रहा है।
1012
मनवीर गुर्जर (विनर- सीजन 10) (2016-17) बिग बॉस 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले मनवीर गर्जुर ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इस शो में वे ज्यादा दूर तक नहीं जा सके थे। फिलहाल मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।
1112
शिल्पा शिंदे (विनर - सीजन 11) (2017-18) बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया। इसके साथ ही 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आईं। शिल्पा आखिरी बार टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में नजर आने वाली हैं।
1212
दीपिका कक्कड़ (विनर - सीजन 12) (2018) बिग बॉस की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ 'नच बलिए' सीजन 9 में बतौर गेस्ट नजर आईं। इसके अलावा वो इन दिनों टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभा रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?
Recommended image2
TRP में NO.1 फिर भी बंद हो रहा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, जानें क्यों?
Recommended image3
राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
Recommended image4
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image5
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved