- Home
- Entertainment
- TV
- कपिल शर्मा की बेटी को गोद में उठाकर इस कॉमेडियन ने किया दुलार, टकटकी लगाए बस निहारता ही रहा
कपिल शर्मा की बेटी को गोद में उठाकर इस कॉमेडियन ने किया दुलार, टकटकी लगाए बस निहारता ही रहा
मुंबई. कपिल शर्मा की बेटी अनायरा दो महीने की होने वाली है। ऐसे में कपिल की नन्ही परी से मुलाकात के लिए सुदेश लहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेटी को गोद में उठाकर दुलार किया और बस टकटकी लगाए देखते ही रह गए। अनायरा को गोद में लेने के बाद कॉमेडियन की खुशी का ठिकाना नहीं था।
16

सुदेश लहरी ने अनायरा को गोद में लिए हुए एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'कपिल घर आई एक नन्ही परी, बधाई हो।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि सुदेश लहरी अनायरा को गोद में लेकर खिला रहे हैं, लेकिन वो सोने में मस्त है। ऐसे में कॉमेडियन बस उसे एक टकटकी लगाए देख रहे हैं।
36
बता दें, कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने 10 दिसंबर को अनायरा को जन्म दिया था। शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही कपिल के घर पापा बनने की खुशखबरी आई थी।
46
इस बात की जानकारी कपिल ने ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर की थी और सुनील ग्रोवर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें पापा बनने पर बधाई दी थी।
56
इसके बाद जब कपिल की बेटी डेढ़ महीने की हो गई थी तो वो अनायरा के लिए दुबई में कपड़े खरीदने के लिए भी गए थे। वहां, वो पत्नी गिन्नी के साथ हाथों में हाथ डाले घूमते भी नजर आए थे।
66
कपिल शर्मा अभी तक बेटी को मीडिया के सामने नहीं लाए हैं, लेकिन उनकी बेटी को दुलार और प्यार करते सोशल मीडिया पर फोटो जरूर सामने आ जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos