- Home
- Entertainment
- TV
- TV की सिमर ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, पति को किया Kiss और खिलाया केक
TV की सिमर ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, पति को किया Kiss और खिलाया केक
मुंबई। टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान कपल ने केक काटा और रोमांटिक अंदाज में शादी की सालगिरह मनाई। एक फोटो में दीपिका पति शोएब को Kiss करती भी नजर आईं। बता दें कि कपल की शादी 22 फरवरी, 2018 को हुई थी। बता दें कि पहले पति को तलाक देने के बाद दीपिका ने शोएब इब्राहिम से निकाह किया था।
19

दीपिका और शोएब ने वेडिंग एनिवर्सरी पर केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। कपल जब केक काट रहा था तो उस दौरान बैकग्राउंड में बेहद रोमांटिक गाना‘तुम्हें क्या बताऊ के तुम मेरे क्या हो…’बज रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
दीपिका की शादी शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में हुई थी। दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल...' के सेट पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी।
39
दीपिका-शोएब की डेस्टिनेशन वेडिंग 22 फरवरी को हुई थी। टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने एक होने का फैसला किया था।
49
शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान शोएब ने बेहद रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया, जिसे वो ठुकरा नहीं सकीं।
59
दीपिका की ये दूसरी शादी है। दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। इस बात का अनाउंसमेंट शादी के तीन साल बाद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगाव शोएब की वजह से आया था। दोनों जनवरी 2015 में अलग हो गए थे।
69
दूसरी शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है और उनका नाम अब फैजा है। उन्होंने शादी के बाद हसबैंड शोएब इब्राहिम और ससुराल वालों के साथ ईद भी मनाई थी। दीपिका ने इस मौके पर बताया था कि रोजा रखना उनके लिए मुश्किल नहीं रहा क्योंकि उन्होंने शादी से पहले भी रोजा रखा था।
79
दीपिका कक्कड़ ने 'नीर बहे तेरे नैना देवी' सीरियल से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। उन्हें पहचान शो 'ससुराल सिमर का' से मिली। उन्होंने 'बेइंतहा', 'शास्त्री सिस्टर्स', 'स्वांगिनी', 'बालिका वधू', 'कोई लौट के आया है', 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' जैसे सीरियलों में काम किया है।
89
दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने रहना है तेरी पलकों की छांव में, ससुराल सिमर का, मधुबाला, कोई लौट के आया है, जीत गई तो पिया मोरे और इश्म में मरजावां जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
99
पति शोएब इब्राहिम के साथ दीपिका कक्कड़।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos