- Home
- Entertainment
- TV
- 40 साल की प्रेग्नेंट TV एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन दिखाया 9 महीने का बेबी बंप, कभी भी दे सकती है बच्चे को जन्म
40 साल की प्रेग्नेंट TV एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन दिखाया 9 महीने का बेबी बंप, कभी भी दे सकती है बच्चे को जन्म
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) 9 महीने की प्रेग्नेंट और वे अब कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती है। हाल ही में किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की है। सामने आई फोटोज में वे सफेद रंग बिकिनी पहने नजर आ रही है। उन्होंने बिकिनी के ऊपर ब्राउन कलर का ओवरकोट कैरी कर रखा है और सिर पर हैट लगा रखी है। एक फोटो में वे अपने बढ़े पेट को हाथ से संभाले हंसती भी नजर आ रही है। किश्वर को प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में बिकिनी पहना देख फैन्स के साथ सेलेब्स भी काफी खुश है। कई फैन्स ने दिलवाला इमोजी शेयर कर कमेंट्स किए। वहीं, सेलेब्स किश्वर की अदा पर फिदा नजर आए। सभी ने उनके लुक जमकर तारीफ की। नीचे देखें किश्वर मर्चेंट की बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोज...

बता दें कि किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी का फुल टाइम एन्जॉय कर रही है। हाल में वे अपनी दोस्त की शादी में भी शामिल हुए थी। शादी में वे काफी मस्ती के मूड में भी नजर आई थी।
आपको बता दें कि किश्वर 40 साल की है और इस उम्र में मां बनना उनके लिए काफी रोमांचक है। शायद कम ही लोग जानते हैं कि किश्वर को अपनी प्रेग्नेंसी का पता तक नहीं था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तब तक वे 2 महीने की प्रेग्नेंट थी।
किश्वर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो वो और उनके पति दोनों काफी हैरान थे। उन्होंने बताया था- इसी साल जनवरी को मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला मुझे थकान रहने लगी तो मुझे लगा कि कि इसके पीछे कुछ और ही वजह है।
उन्होंने बताया था- मैंने सुयश को प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट लाने के लिए कहा और फिर पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। ये जानने के बाद मैं पूरी तरह से हिल गई थी। मैंने कभी भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।
40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर किश्वर ने कहा था- मैंने इस उम्र में नैचुरल तरीके के कंसीव किया है। मैं महिलाओं से कहना चाहती हूं कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। मेरी तरह आप भी इस उम्र में मां बनने की खुशी पा सकती है।
किश्वर और सुयश ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है। किश्वर पति से बड़ी है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी और यहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे।
किश्वर ने कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। कई शोज में वे निगेटिव किरदार में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने काजल, काव्यांजलि, शक्तिमान, बाबुल की दुआएं लेती जा, देस में निकला होगा चांद, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की, धड़कन, पिया का घर, खिचड़ी, कसम से जैसे टीवी शोज में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।