MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • जब बेटी की क्लिप देख रोने लगीं Hema Malini, जानें ड्रीम गर्ल के पापा और धर्मेन्द्र में क्यों था 36 का आंकड़ा

जब बेटी की क्लिप देख रोने लगीं Hema Malini, जानें ड्रीम गर्ल के पापा और धर्मेन्द्र में क्यों था 36 का आंकड़ा

मुंबई. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (international womens day) के मौके पर टीवी के रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 12 (indian idol 12) में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (hema malini) कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने पहुंची थी। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने हेमा की फिल्म के एक से बढ़कर एक गाने पेश किए। इस दौरान शो के मेकर्स ने ड्रीम गर्ल की कई पुरानी यादें भी ताजा की। लेकिन जब उनकी बड़ी ईशा देओल (esha deol) की एक क्लिप चलाई गई तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाई। ईशा ने मां के लिए बहुत कुछ कहा, जिसे सुनकर हेमा इतनी ज्यादा इमोशनल हो गई कि वे कुछ बोल ही नहीं पाई। आपको बता दें कि इस शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2021, 03:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आपको बता दें कि हेमा अपनी बड़ी बेटी ईशा से बहुत ज्यादा अटैच्ड है। मां ने भी ईशा को बचपन से लेकर अभी तक हर काम के लिए सपोर्ट किया। ईशा फिलहाल फिल्मों से दूर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

शो में जब ईशा का वीडियो प्ले किया गया तो उन्होंने कहा- आप सबके लिए हेमा जी एक ड्रीम गर्ल है लेकिन हम लोगों के लिए वो सिर्फ एक ड्रीम गर्ल नहीं बल्कि हमारी अम्मा है। 

38

उन्होंने आगे कहा- मां मैं अपने आप पर गर्व करती हूं कि आप मेरी अम्मा है। खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि भगवान ने मुझे आपकी बेटी बनाया। उन्होंने बताया कि मां के साथ बचपन की यादों को वे कभी नहीं भूल सकती। ईशा की ये बात सुनकर हेमा अपने आंसू नहीं रोक पाई। 

48

हेमा ने कहा- ईशा बहुत ही प्यार बच्ची है। ईशा ही नहीं अहाना भी उतनी ही प्यारी है। मैं ऊपर वाले और धरम जी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ऐसी प्यार करने वाली बेटियां दी। यह कहते हुए हेमा इतनी ज्यादा इमोशनल हो गई कि वे आगे कुछ कह ही नहीं पाई। बस उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। 

58

अपने शूटिंग के दिनों के किस्से सुनाते वक्त हेमा मालिनी ने उनके और धर्मेंद्र के बारे में ऐसी बात बताई जो सुनकर सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, जब हेमा मालिनी के सामने इंडियन आइडल कंटेस्टेंट अंजलि गायकवाड़ ने ऐ दिले नादान.. और झूठे नैना बोले... जैसे गानों पर परफॉर्म किया तब उनका शानदार परफॉर्मेंस देखकर सभी जज ने उनकी काफी तारीफ की। सिर्फ जज ही नहीं  ड्रीम गर्ल ने भी अंजलि को शाबासी दी। और इसी दौरान उन्होंने कुछ किस्से शेयर किए।

68

दानिश खान ने आजा तेरी याद आईं.. गाना गाया। 1976 की चरस फिल्म का ये गाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। इस की शूटिंग भारत से बाहर हुई थी। उन दिनों को याद करते हुए हेमा ने कहा- जब वो और धर्मेंद्र एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब दोनों एक गाने की शूटिंग कर रहे थे तब उस शूटिंग में उनके पिता उनके साथ आते थे ताकि वो धर्मेंद्र के साथ अकेले में वक्त ना बिता सकें। 

78

हेमा मालिनी ने बताया- आमतौर पर शूटिंग के लिए मेरी मां या मेरी चाची मेरे साथ आती थीं, लेकिन एक गाने की शूटिंग में मेरे फादर मेरे साथ थे क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहीं मैं और धरम जी अकेले में वक्त ना बिता रहे हों। उन्हें पता था कि हम दोनों खास दोस्त हैं। 

88

उन्होंने कहा- मुझे याद है जब हम कार में जाते थे, तो मेरे पिता तुरंत मेरे बाजू वाली सीट पर बैठ जाते थे लेकिन धरम जी भी कम नहीं थे। वो दूसरे बाजू की सीट पर बैठ जाते थे। धरम जी कहते थे मुझे भी आपके साथ ही आना हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mouni Roy Killer Look: पति से अलग हुई मौनी रॉय ने बिखेरा कान्स में जलवा, PHOTOS
Recommended image2
Pushpa Impossible की सीधी-सादी मनवा का रियल अवतार उड़ा देगा होश, देखें PHOTOS
Recommended image3
MTV Splitsvilla 16 Winner: गुल्लू-कैरा ने जीता 'स्प्लिट्स विला 16', जानिए कितनी मिली प्राइज मनी
Recommended image4
Mouni Roy का दिशा पाटनी संग शादी का ऐलान? वायरल पोस्ट ने मचाई इंटरनेट पर खलबली!
Recommended image5
Dhurandhar 2 भारत में OTT पर कब, कहां और कितने बजे होगी रिलीज? यहां जानिए सबकुछ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved