- Home
- Entertainment
- TV
- जिस शो में गलत ढंग से किया गया था नोरा फतेही को टच, उससे हुई एक्ट्रेस की विदाई, छूने वाला अभी भी बना रहेगा जज
जिस शो में गलत ढंग से किया गया था नोरा फतेही को टच, उससे हुई एक्ट्रेस की विदाई, छूने वाला अभी भी बना रहेगा जज
बॉलीवुड डेस्क : एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) को जज कर रही हैं। शो में नोरा की एंट्री के बाद शो की टीआरपी भी लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन शो की जज मलाइका अरोड़ा खान शो में वापसी कर रही हैं। ऐसे में इस शो से नोरा की विदाई होने वाली है। नोरा के लास्ट एपिसोड में कंटेस्टेंस से लेकर अन्य जज गीता और टैरेंस भी भावुक हो गए। इस दौरान गीता ने नोरा के लिए एक प्यारा सा मैसेज सोशल मीडिया पर दिया। आइए आपको दिखाते हैं नोरा के आखिरी शूट की कुछ झलकियां।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के कोविड-19 (Covid 19) पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में उनकी जगह ली। नोरा के शो में शामिल होने के बाद से ही लगातार शो की टीआरपी में बढ़ी है।
उनका डांसिंग स्टाइल, खूबसूरत अदाएं और हिंदी बोलने की स्टाइल से शो में चार चांद लग गए है। शो में आने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके 16 मिलियन फॉलोअर्स भी हो गए हैं।
हालांकि इस शो में फिर से पहले जज रही मलाइका अरोड़ा खान की एंट्री होने वाली है और नोरा फतेही इस शो से जाने वाली हैं। नोरा ने बतौर जज इस शो का आखिरी एपिसोड शूट कर लिया है।
इस मौके पर शो की एक और जज गीता कपूर काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने नोरा के लिए एक प्यारा नोट लिखा। गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर नोरा के साथ फोटो भी शेयर की है।
नोरा के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए गीता कपूर ने कैप्शन दिया कि 'तुम एक ताजी हवा की तरह आईं और हम सबको पहले से ज्यादा हांफते हुए छोड़ गईं। मेरी जिंदगी का प्यारा और खास हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया बेबी नोरा। पता नहीं तुमने ऐसा कैसे किया लेकिन तुमने कम ही समय से मलाइका के जाने से खाली हुई जगह को पूरी शोभा, प्यार, ईमानदारी और सम्मान के साथ भर दिया। मैं तुम्हें हमेशा मिस करूंगी छोटी लड़की'।
बता दें कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में पहले तीन गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा खान जज थे। बाद में मलाइका कोरोना पॉजिटिव हो गईं और उन्हें शो से हटना पड़ा। इसके बाद शो में गेस्ट जज के तौर पर नोरा फतेही खान ने एंट्री ली।
बता दें कि हाल ही में हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें टेरेंस लुईस उन्हें बैक पोर्शन पर टच करते दिख रहे थे। इस वीडियो के कारण लोगों ने टेरेंस लुइस को जमकर ट्रोल किया। हालांकि बाद में नोरा और टेरेंस दोनों ने ही एक-दूसरे का सपोर्ट किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।