- Home
- Entertainment
- TV
- 5 साल के बेटे की मां है 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस, करियर शुरू होते ही इस बिजनेसमैन से कर ली थी शादी
5 साल के बेटे की मां है 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस, करियर शुरू होते ही इस बिजनेसमैन से कर ली थी शादी
मुंबई। फेमस टीवी शो 'जोधा-अकबर' (Jodha Akabar) में जोधाबाई का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) 34 साल की हो गई हैं। 15 मई, 1987 को इंदौर में जन्मीं परिधि ने 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2013 में शुरू हुए टीवी शो 'जोधा अकबर' से ही मिली। इसमें वो गजब की खूबसूरत लगी थीं। परिधि ने अपना करियर शुरू होने के सालभर बाद यानी 2011 में ही घर बसा लिया था। उन्होंने अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की है।

शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर, 2016 में परिधि ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान बीच में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर मदरहुड एन्जॉय किया। परिधि का बेटा अब 5 साल का हो गया है और उसका नाम रिधार्व है।
एक बेटे की मां होने के बावजूद परिधि बेहद स्लिम ट्रिम हैं। उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वो एक बच्चे की मां होंगी। सोशल मीडिया पर परिधि की फोटो देख लोग उनकी खूबसूरती का राज भी अक्सर पूछते हैं।
दरअसल शो ‘जोधा अकबर’ के बाद परिधि 'ये कहां आ गए हम' (2016) में दिखीं लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने जल्द ही काम से ब्रेक ले लिया था। प्रेग्नेंसी के बाद परिधि को एक वक्त पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।
हालांकि इसके बाद परिधि ने खुद को फिट किया और टीवी शो 'पटियाला बेब्स' से टीवी पर दोबारा वापसी की। लेकिन इस सीरियल में परिधि शर्मा एक टीनएज लड़की की मां का किरदार निभाती नजर आईं।
परिधि 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो 'रुक जाना नहीं' में लीड कैरेक्टर सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक के किरदार में नजर आईं, जिसे ऑडियंस में खूब पसंद किया गया था।
परिधि पर यह आरोप हमेशा लगता रहा है कि एक्टिंग करियर की शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी की बात छुपाई थी।
इस बारे में उनका कहना था कि मैं एक साधारण इंसान हूं और मुझे नहीं लगता कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सबको सबकुछ बता देना चाहिए।
परिधि शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने तेरे मेरे सपने, रुक जाना नहीं, जोधा अकबर, कोड रेड, ये कहां आ गए हम, पटियाला बेब्स और जग जननी मां वैष्णो देवी जैसे सीरियल्स में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।