- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के 8 दिन पहले काम्या पंजाबी ने की गर्लगैंग के साथ पजामा पार्टी, गजरा और नथ पहने आईं नजर
शादी के 8 दिन पहले काम्या पंजाबी ने की गर्लगैंग के साथ पजामा पार्टी, गजरा और नथ पहने आईं नजर
मुंबई. टीवी शो'शक्ति- अस्तित्व के अहसास' की में नजर आ रही है एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी करने जा रही है। कुछ दिन पहले ही काम्या ने शादी का कार्ड अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कार्ड का फोटो शेयर कर काम्या ने कैप्शन लिखा था- Ganapati Bappa Moryaa ❤️ #ShubhMangalKaSha ❤️ @shalabhdang.बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की तारीख भी सामने आई है। दोनों 10 फरवरी को शादी के बंधन में बधेंगे। शादी से 8 दिन पहले काम्या ने अपनी गर्लगैंग के साथ पजामा पार्टी की।
17

काम्या ने अपनी पार्टी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने उन्होंने कैप्शन लिखा- Thank you my lovelies for the wonderful surprise 🥳🥳🥳 Thank you for making me feel so special 😘🥳 yes yes Meri Shaadi hai 🤩😍❤️.
27
गर्लगैंग के साथ पार्टी में काम्या ने ब्लैक कलर का बोल्ड टॉप और रेड कलर का पजामा कैरी किया था। पार्टी के लिए एक खूबसूरत स्टेज सजाया गया था, जिस पर लिखा गया था 'ब्राइड टू बी..।' स्टेज से काम्या ने पार्टी में धमाकेदार एंट्री मारी।
37
रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या पंजाबी शलभ दांग के साथ 10 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। काम्या की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और उनकी शादी का कार्ड भी तैयार हो गया है।
47
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
57
काम्या के मंगेतर शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
67
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी। शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'
77
पति से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos