बेटी का यूं हाथ थाम 40 साल की काम्या पंजाबी ने लगवाई अपनी शादी की हल्दी, Photos
मुंबई. टीवी शो 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास' की में नजर आ रही है काम्या पंजाबी ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को काम्या की हल्दी सेरेमनी हुई। इस दौरान काम्या बेहद खुश नजर आईं। इतना ही नहीं काम्या बेटी का हाथ थामे हल्दी लगवाने पहुंची। शनिवार को काम्या और शलभ की गुरुद्वारे में सगाई हुई थी।
110

बता दें कि जैसे ही मम्मी काम्या को हल्दी लगी बेटी खिलखिलाकर हंस पड़ी। काम्या ने हल्दी सेरेमनी से जुड़ी कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सभी फोटोज में काम्या बेहद खुश नजर आ रही हैं।
210
सगाई में शलभ ने पहले घुटनों पर बैठकर काम्या को प्रपोज किया और फिर हीरे की अंगूठी पहनाई। इस मौके पर शलभ ने सफेद पैंट और नीले रंग कुर्ते पहना था। वहीं, काम्या ने ब्लैक गोल्डन कलर का शरारा और यलो कलर का कुर्ता और दुपट्टा कैरी किया था। काम्या ने सगाई की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
310
कुछ दिन पहले ही काम्या ने शादी का कार्ड अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कार्ड का फोटो शेयर कर काम्या ने कैप्शन लिखा था- Ganapati Bappa Moryaa ❤️ #ShubhMangalKaSha ❤️ @shalabhdang.बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों 10 फरवरी को शादी के बंधन में बधेंगे।
410
आपको बता दें कि प्री वेडिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी और संगीत 9 फरवरी को को होगा। 10 को दोनों शादी के बंधेंगे।
510
11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा।
610
काम्या ने पिछले साल फरवरी में शलभ को डेट करना शुरू किया और कुछ महीनों के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया। पिछले साल फरवरी में ही शलभ ने काम्या को प्रपोज किया था और दोनों फरवरी में ही शादी कर रहे हैं।
710
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है।
810
काम्या के मंगेतर शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
910
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
1010
पति से तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos