- Home
- Entertainment
- TV
- अक्षय की ऑनस्क्रीन बहन ने मनाया बेटे का बर्थडे, पार्टी में बीवी बच्चों के साथ पहुंचा ये एक्टर
अक्षय की ऑनस्क्रीन बहन ने मनाया बेटे का बर्थडे, पार्टी में बीवी बच्चों के साथ पहुंचा ये एक्टर
मुंबई। फिल्म 'खट्टा मीठा' में अक्षय कुमार की बहन का रोल कर चुकी एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा ने हाल ही में बेटे शिवांश का बर्थडे मनाया। इस मौके पर 'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर करनवीर वोहरा पत्नी टीजे सिद्धू और बेटियों विएना और बेला के साथ पहुंचे। इनके अलावा पार्टी में सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर, जेनेलिया डिसूजा और उनके दोनों बेटे, हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया समेत कई स्टारकिड्स नजर आए।
16

एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी करने के बाद उर्वशी शर्मा ने अपना नाम बदलकर रैना जोशी रख लिया था। बेटे शिवांश के अलावा दोनों की एक 5 साल की बेटी समाइरा है। उर्वशी के पति सचिन JMJ ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन हैं जो गोवा ब्रांड की तम्बाकू बनाती है। तम्बाकू बिजनेस के साथ सचिन की 'विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
उर्वशी ने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'नकाब' (2007) से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और बॉबी देओल थे। बाद में वो 'बाबर'(2009), 'खट्टा-मीठा'(2010), 'आक्रोश'(2010) और 'चक्राधार'(2012) जैसी फिल्मों में नजर आईं। उर्वशी एक तेलुगु फिल्म 'थ्री'(2008) में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी 'अम्मा'(2016) शो से डेब्यू किया था।
36
पार्टी में दोनों बेटों के साथ पहुंचीं जेनेलिया डिसूजा।
46
उर्वशी शर्मा, दूसरी ओर बच्चों के साथ जेनेलिया डिसूजा।
56
बेटे शिवांश और पत्नी उर्वशी के साथ सचिन जोशी। दूसरी ओर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा बेटी हिनाया के साथ।
66
बेटे शिवांश के साथ उर्वशी। दूसरी ओर बच्चों के साथ जेनेलिया डिसूजा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos