- Home
- Entertainment
- TV
- 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ने पहले लिए फेरे, रिसेप्शन में की मस्ती फिर शराब पीकर ऐसी हुई हालत
'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ने पहले लिए फेरे, रिसेप्शन में की मस्ती फिर शराब पीकर ऐसी हुई हालत
मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर शिवेंद्र सानियोल से शादी कर ली है। ये शादी जयपुर में एक ग्रैंड इवेंट में हुई है। इस शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी से जुड़ी कुछ नई सामने आई है। इनमें फेरे, वरमाला, रिसेप्शन, मस्ती-डांस की फोटोज देखी जा सकती हैं। इसके अलावा एक फोटो और सामने आई है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि रिसेप्शन के बाद रूही ने इतनी शराब पी ली थी कि वे खाली बोतल लिए सो गईं और पति शिवेंद्र उनके पास बैठा मुस्करा रहे हैं।
18

शादी में रूही ने रेड-गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। जैसे ही शिवेंद्र बरात लेकर आए रूही खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। उन्होंने अपने दूल्हे का स्वागत सहेलियों के साथ डांस कर किया। अपनी दुल्हन को नाचता देख शिवेंद्र बेहद खुश हुए और उन्होंने रूही को फ्लाइंद किस दिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
वहीं, जयपुर में हुए वेडिंर रिसेप्शन में रूही ने रॉयल ब्लू कलर का गाउन पहना था। उन्होंने अपने बाल ओपन रखे थे और स्मोकी मेकअप किया था। शिवेंद्र ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।
38
रिसेप्शन में टीवी शो कुंडली भाग्य की स्टारकास्ट भी पहुंची थी। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की।
48
रिसेप्शन में रूही और शिवेंद्र ने जमकर डांस किया था और दोस्तों के साथ खूब मस्ती भी की थी।
58
रूही और शिवेंद्र काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। दोनों ने ही मिलकर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी। शादी से पहले दोनों ने मुंबई में सगाई की थी।
68
रूही जहां टीवी कुंडली भाग्य में नजर आ रही है वहीं, शिवेंद्र इन दिनों टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' में नजर रहे हैं।
78
दोनों की सगाई इसी साल अगस्त में हुई थीं। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 13 साल से डेट कर रहे हैं।
88
सगाई करने के बाद शिवेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हम दोनों पिछले 13 साल से एक साथ हैं। लेकिन दोनों के ही दिमाग में कभी भी शादी करने का ख्याल नहीं आया। बाद हमारे पेरेंट्स ने हमें शादी करने का सजेशन दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos