- Home
- Entertainment
- TV
- Shraddha Arya अपने स्पेशल डे के लिए ले रहीं Special Diet, फिगर देख कहेंगे डाइट का नहीं हो रहा असर
Shraddha Arya अपने स्पेशल डे के लिए ले रहीं Special Diet, फिगर देख कहेंगे डाइट का नहीं हो रहा असर
मुंबई. टीवा का फेमस शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में मेन किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी से पहले की रस्म शुरू हो चुकी हैं। डांस मस्ती करती हुई अभिनेत्री दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टास्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो डाला। जिसमें वो भगवान का आशीर्वाद लेते हुए, डांस करते हुए और खाती हुई नजर आ रहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने वाले पति की तस्वीर भी डाली। लेकिन चेहरे को छिपाकर रखा हुआ था। आइए नीचे देखते हैं एक्ट्रेस की कुछ बेहतरीन तस्वीर और उनके होने वाले पति की फोटो।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा दिल्ली के एक नौसैनिक अधिकारी राहुल शर्मा से शादी कर रही हैं। वे एक फैमिली फ्रेंड हैं जो मीडिया और शोबिज से दूर रहना पसंद करते हैं। जहां ग्लैमर इंडस्ट्री में आने के बाद एक्ट्रेस लव मैरेज करना पसंद करती हैं, वहीं श्रद्धा अरेंज मैरेज करने जा रही हैं।
बेहतरीन फिगर रखने वाली श्रद्धा आर्या खुद को मेंटेन रखने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। स्पेशल डे के लिए लड़कियां खास डाइट लेती हैं। लेकिन यहां अभिनेत्री डाइट रूल को तोड़कर पिज्जा खाती दिखाई दी। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'स्पेशल डे पर स्पेशल डाइट।'
श्रद्धा आर्या ने अपने होने वाले पति राहुल की एक तस्वीर शेयर की हैं इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या ने अपने पति के चेहरे को जमाने से छुपा लिया है। लगता है कि शादी होने तक श्रद्धा आर्या अपने पति की पहचान फैंस से छिपाना चाहती हैं।इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या के होने वाले पति के हाथ में उनका नाम नजर आ रहा है।
श्रद्धा आर्या ने 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह सगाई टूट गई थी। इसके बाद श्रद्धा ने आलम सिंह को डेट किया। नच बलिए 9 में आने के 2 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब वो किसी और के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।
श्रद्धा ने अपनी शादी की सारी जानकारी गुप्त रखी हैं। वो कब लड़के से मिली और कैसे बात शादी तक पहुंची इसके बारे में कोई नहीं जानता है। उन्होंने शूटिंग से लगभग दो सप्ताह की छुट्टी ली हैं।
श्रद्धा आर्या की शादी के फंक्शन शुरू भी हो चुके हैं। श्रद्धा 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। लोगों को उनकी शादी की तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी की मानें तो वो बेहद ही करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगी।
बता दें कि ग्लैमर इंडस्ट्री में शादियों का दौर चल रहा है। नागिन फेम सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) 5 दिसंबर को दुल्हन बनने जा रही हैं। वहीं कुंडली भाग्य में श्रद्धा यानी प्रीता की सौतन बनीं मानसी श्रीवास्तव भी अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी संग शादी करने का प्लान बना चुकी हैं।
और पढ़ें:
Bigg Boss ने घर में लाया नया ट्विस्ट, VIP की चलेगी सरकार, छिड़ने वाला है महासंग्राम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।