MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gurugram Hit and Run Case
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • PHOTOS: 21 साल में इतनी बदल गई क्योंकि सास भी कभी बहू थी की 'तुलसी', अब हैं 3 बच्चों की मां

PHOTOS: 21 साल में इतनी बदल गई क्योंकि सास भी कभी बहू थी की 'तुलसी', अब हैं 3 बच्चों की मां

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरहिट टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) को 21 साल हो चुके हैं। यह सीरियल 3 जुलाई, 2000 से 6 नवंबर, 2008 तक प्रसारित हुआ था। सीरियल में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने तुलसी का किरदार निभाया था, जो काफी फेमस हुआ। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 21 साल पूरे होने के मौके पर एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सीरियल की पूरी टीम पार्टी करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- इस शो ने मेरी जिंदगी बदल दी। ये टीवी शो नहीं बल्कि एक इतिहास है। कोई भी छोटे पर्दे के इस इतिहास को नहीं बदल पाएगा। 20 साल पहले स्मृति ने पारसी बिजनेसमैन से की थी शादी..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 04 2021, 03:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी मिहिर वीरानी का रोल करने वाली टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी अब पॉलिटिशियन बन चुकी हैं। स्मृति ईरानी ने 16 मार्च, 2001 को पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी से शादी की थी। बता दें कि स्मृति ने अपने बर्थडे (23 मार्च) से हफ्तेभर पहले ही जुबिन ईरानी को हमसफर बनाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

बता दें कि शादी के बाद स्मृति ईरानी के बेटे जोहर का जन्म 2001 में उस वक्त हुआ था, जब वो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की शूटिंग कर रही थीं। इसके दो साल बाद 2003 में स्मृति बेटी जोइश की मां बनीं।

310

स्मृति ईरानी की एक सौतेली बेटी भी है। दरअसल, जुबिन ने स्मृति से पहले मोना ईरानी से शादी की थी। मोना से उन्हें शनेल नाम की बेटी है, जो अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही है।

410

पंजाबी पिता और असमिया मां की बेटी स्मृति के घर की आर्थ‍िक स्थ‍ित‍ि ठीक नहीं थी। पिता कुरियर कंपनी चलाते थे। स्मृति ने स्कूल की पढ़ाई के बाद करसपोंडेंस से बी-कॉम की पढ़ाई शुरू की, लेकिन पूरी नहीं कर सकी थीं।

510

पिता की मदद के लिए वह दिल्ली में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करने लगीं। इसी दौरान उन्हें किसी ने मुंबई में किस्मत आजमाने की सलाह दी। इसके बाद वो मुंबई आ गईं। यहां 1998 में उन्होंने मिस इंडिया के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं, लेकिन पिता ने कॉन्टेस्ट में भाग लेने से मना कर दिया।

610

आखिर में मां ने साथ दिया। मां ने किसी तरह पैसों का इंतजाम करके स्मृति को दिया। स्मृति कॉन्टेस्ट में फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन जीत नहीं पाईं। मां को पैसे लौटाने के लिए स्मृति ने नौकरी ढूंढनी शुरू की। जेट एअरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट पद के लिए अप्लाई किया, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। कई मॉडलिंग ऑडिशन में भी रिजेक्ट हुईं। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट जॉब की।

710

साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे। हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली।

810

स्मृति ईरानी बचपन से ही आरएसएस का हिस्सा रही हैं। उनके दादाजी RSS स्वयंसेवक थे और मां जनसंघी। 2003 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्मृति 2004 में महाराष्ट्र यूथ विंग की वाइस-प्रेसिडेंट बनीं।
 

910

2004 में स्मृति ईरानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के कपिल सिब्बल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। साल 2010 में स्मृति बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की अध्यक्ष बनीं।

1010

साल 2014 में बीजेपी ने उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से आम चुनाव में उतारा। इस बार भी वे जीतने में असफल रहीं। इसके बाद 2019 में बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर अमेठी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ाया और इस बार उन्होंने राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में शिकस्त दे दी। स्मृति ईरानी फिलहाल भारत सरकार में कपड़ा मंत्रालय के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी संभाल रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKK 15: स्टंट जीतकर भी गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? सामने आई बड़ी वजह
Recommended image2
Bigg Boss 20: काजी तौकीर क्या शादीशुदा हैं? दूल्हे लुक फोटोज हुई वायरल
Recommended image3
7 TV सेलेब के घर पधारे बप्पा, अर्जुन बिजलानी से देलनाज ईरानी तक, फोटोज में देखें कैसे मनाई गणेश चतुर्थी
Recommended image4
इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ समेत आ रहीं ये 9 नई फिल्में-सीरीज
Recommended image5
'पापा से डरकर सोफे के नीचे छिप जाती थी', 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस का बचपन का शॉकिंग खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved