- Home
- Entertianment
- TV
- 'मधुबाला' के एक्टर ने गर्लफ्रेंड से की गुपचुप तरीके से शादी, वेडिंग में शामिल हुए खास दोस्त
'मधुबाला' के एक्टर ने गर्लफ्रेंड से की गुपचुप तरीके से शादी, वेडिंग में शामिल हुए खास दोस्त
मुंबई. टीवी शो 'मधुबाला' से चर्चा में आए एक्टर गुंजन उतरेजा दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुंजन ने गर्लफ्रेंड दीपिका से एक निजी समारोह में गुपचुप तरीके से शादी की। दीपिका और गुंजन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। गुंजन की शादी 20 नवंबर को हुई। इस शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी में सुमेर पसरीचा, मनीष पॉल, अपारशक्ति खुराना, आकृति कक्कड़ और हर्षदीप कौर ने शिरकत की।
| Published : Nov 22 2019, 02:06 PM IST
'मधुबाला' के एक्टर ने गर्लफ्रेंड से की गुपचुप तरीके से शादी, वेडिंग में शामिल हुए खास दोस्त
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
दूल्हा बने गुंजन और उनकी दुल्हन दीपिका की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
27
फोटोज में गुंजन नीले रंग के कुर्ते में और लाल रंग के साफे में नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका लाल रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं।
37
अपनी शादी में गुंजन ने जमकर डांस भी किया। फोटोज में वे ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
47
बता दें कि ये गुंजन की दूसरी शादी है । गुंजन ने इससे पहले 2007 में पल्लवी से शादी की थी लेकिन 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।
57
पल्लवी-गुंजन के रिश्ते का अंत काफी खतरनाक था। पल्लवी ने गुंजन पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
67
मनीष पॉल, अपारशक्ति और सुमेर पसरीचा संगीत और बारात में मस्ती करते दिखे। दूल्हे गुंजन ने भी बारात में दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।
77
गुंजन टीवी शो 'मधुबाला' में नजर आए थे। शो में दृष्टि धामी और विवियन डीसेना लीड रोल में थे।