- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के बाद Neha Kakkar ने पति संग खेली पहली होली, पिचकारी में रंग भर पत्नी के पीछे दौड़े रोहनप्रीत
शादी के बाद Neha Kakkar ने पति संग खेली पहली होली, पिचकारी में रंग भर पत्नी के पीछे दौड़े रोहनप्रीत
मुंबई. देश-दुनिया में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, कोरोना की वजह से होली का रंग जरूर थोड़ा फीका रही लेकिन फिर भी सभी ने अपने-अपने तरीके से होली का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आमजनों की टीवी सेलेब्स ने होली अपने-अपने घरों में परिवार के साथ होली मनाई। सेलेब्स की होली खेलते फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीवी के मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग शो इंडियन आइडल की जज सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी के बाद यह पहली होली थी। नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ जमकर खेला। उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सामने आई फोटोज में रोहनप्रीत सिंह पिचकारी में रंग भरकर पत्नी नेहा के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं वहीं, नेहा हाथ में रंगों की थाली लिए पति से खुद को बचाती नजर आ रही है।
माही विज ने पति जय भानुशाली और बेटी तारा के साथ जमकर होली खेली। माही बेटी के साथ रंगों से भरे पानी के टब में मस्ती करती नजर आई।
पति हर्ष लिम्बाचिया को प्यार से गले लगाती नजर आई कॉमेडियन भारती सिंह।
जैस्मिन भसीन ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ होली खेली।
ब्वॉयफ्रेंड एली गोनी को रंग लगाते नजर आई जैस्मिन भसीन।
गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबलीनाके साथ रंग खेला। दोनों के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कांटा लगा गर्ल यानी शेफाली जरीवाला ने पति पराग त्यागी के साथ होली की मस्ती में मस्त नजर आई।
दिव्यांका त्रिपाणी ने पति विवेक दाहिया के साथ घर पर होली खेली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है।
टीवी की किन्नर बहू यानी रुबीना दिलाइक ने पति अभिनव शुक्ला और मां के साथ के साथ होली खेली।
सिंगर और बिग बॉस 14 के प्रतिभागी रहे राहुल वैद्या ने गर्लफ्रेंच दिशा परमार के साथ होली खेली।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने घर पर ही दोस्तों के साथ होली खेली। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।