- Home
- Entertainment
- TV
- सहेली को Kiss से वल्गर केक काटने तक, पब्लिसिटी पाने किसी भी हद तक चली जाती है 'जमाई राजा' की हीरोइन
सहेली को Kiss से वल्गर केक काटने तक, पब्लिसिटी पाने किसी भी हद तक चली जाती है 'जमाई राजा' की हीरोइन
मुंबई. पॉपुलर टीवी शो जमाई राजा (Jamai Raja) की एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) 31 साल की हो गई है। उनका जन्म 17 सितंबर, 1990 को दिल्ली में हुआ था। उनका नाम टीवी की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल है। एक्टिंग के अलावा निया अपने बोल्ड लुक्स, फैशन सेंस की वजह से छाई रहती हैं। हालांकि, इसे लेकर वे कई बार ट्रोल भी होती है। निया कई बार विवादों में फंस चुकी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का तो ये तक कहना है कि निया पब्लिसिटी पाने के लिए अपनी बोल्डनेस शो करती है। हालांकि, निया भी ट्रोलर्स की बोलती बंद करने में पीछे नहीं रहती है। नीचे पढ़े निया शर्मा से जुड़े कुछ विवाद और उनकी लाइफ से जुड़ी बातें...

निया शर्मा को लेकर जो सबसे बड़ा विवाद तब हुआ था जब उन्होंने अपनी सहेली रेहाना मल्होत्रा को किस किया था। होली फंक्शन में निया-रेहाना ने एक-दूसरे के साथ लिपलॉक करती नजर आई थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।
निया शर्मा ने पिछले साल अपना बर्थडे धूमधाम से मनाय था। इस दौरान उनके द्वारा केक काटते एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। उनके केक को लोगों ने वल्गर बताया था।
निया शर्मा ने सिर्फ बोल्ड फोटोशूट ही नहीं करवाएं बल्कि बोल्ड सीन्स देने में भी वे पीछे नहीं रही। निया ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड में लीड रोल प्ले किया था। इसमें निया ने लेस्बियन का रोल प्ले किया। निया ने फीमेल को-स्टार संग किसिंग सीन्स दिए थे, जिससे खूब बवाल मचा था।
एक इंटरव्यू में निया शर्मा ने लेस्बियन किसिंग के बारे में बात करते हुए कहा था- मैंने वेब सीरिज ट्विस्टेड में उस समय किसिंग सीन दिए, जब ओटीटी प्लेटफॉर्म इतना फेमस नहीं था। अब ओटीटी काफी पॉपुलर हो चुका है। सच कहूं तो एक लड़की को Kiss करने में मुझे बेहद अजीब लग रहा था।
ट्विस्टेड से पहले निया शर्मा ने टीवी सीरियल जमाई राजा 2 में भी किसिंग सीन दिए थे। सीरियल में निया का बोल्ड अवतार लोगों को खूब पसंद आया था। इसी शो में रवि दुबे को Kiss कर निया शर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
बता दें कि रवि दुबे और निया शर्मा ने साथ में वेब शो जमाई राजा 2.0 में काम किया है। इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। निया जमाई राजा के अलावा एक हजारों में मेरी बहना, काली: एक अग्निपरीक्षा, नागिन 4 में भी काम कर चुकी हैं।
निया विदेशी न्यूजपेपर ईस्टर्न आई द्वारा टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन महिलाओं में शामिल की जा चुकी हैं। निया इस लिस्ट में 2017 में दूसरे जबकि 2016 में तीसरे नंबर पर रह चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।