MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • शादी के बंधन में बंध रहे TV के मामाजी परितोष त्रिपाठी, सामने आईं रस्मों की PHOTOS

शादी के बंधन में बंध रहे TV के मामाजी परितोष त्रिपाठी, सामने आईं रस्मों की PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी पर मामाजी के नाम से पॉपुलर हो चुके अभनेता, कॉमेडियन और टीवी होस्ट परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी और संगीत की तस्वीरें शेयर कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है। इंस्टाग्राम फीड पर साझा की गई तस्वीर में उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी मीनाक्षी चंद को टैग किया है और शुभ हल्दी के साथ इस सेरेमनी में पहुंच पहुंचे पंकज त्रिपाठी को हैशटैग किया है। तस्वीर में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी परितोष और उनकी होने वाली पत्नी मीनाक्षी को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। परितोष की शादी में शामिल होने के लिए गीता कपूर, ऋत्विक धनजानी, सुरभि ज्योति और रवि दुबे समेत कई अन्य सेलेब्स भी उत्तराखंड पहुंचे हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए सेरेमनी की तस्वीरें...

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Dec 10 2022, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

परितोष ने इंसटा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रोमांटिक अंदाज में लिखा है, "खूबसूरत वादियों के बीच देखो एक पवित्र रिश्ते की डोर बंध रही है। सजाया करता है जो सबकी महफिलें अपने शब्दों से, आज उसकी दुल्हन बनने को खुद उसकी शायरी सज रही है।" वीडियो में परितोष मीनाक्षी के साथ पोज दे रहे हैं। कुछ अन्य वीडियो में परितोष अपने दोस्तों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनमें ऋत्विक धनजानी जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

25

हल्दी के एक वीडियो में परितोष मीनाक्षी के साथ अपनी मां के आंचल की छांव में बैठे हुए हैं। मीनाक्षी उन्हें छेड़ रही और सेरेमनी में आए लोग उन्हें हल्दी लगा रहे हैं। ऋत्विक धनजानी भी परितोष को हल्दी लगा रहे हैं। 

35

परितोष त्रिपाठी मूलरूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वहीं, मीनाक्षी पिथौरागढ़, उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। यानी कि परितोष उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं।

45

ख़बरों की मानें परितोष और मीनाक्षी की शादी की रस्में दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हो रही है, जहां टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से उनके खास दोस्त पहुंचे हैं। जो सेलेब्स इस शादी में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे सोशल मीडिया के जरिए परितोष को बढ़ा दे रहे हैं। मसल, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिखा है, "अरे वाह! बधाई हो।" कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे ने लिखा है, "जोड़ी सलामत रहे।" मियांग चांग ने लिखा है, "गजब दोस्त। बहुत-बहुत मुबारक हो और जन्मजन्मांतर की खुशियां दोनों के लिए।" कुबरा सैत, गीतांजलि मिश्रा, राजेश्वरी सचदेव और अनिरुद्ध दवे समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी परितोष को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

55

परितोष त्रिपाठी ने 'हंसी का तड़का', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ' जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है।वे फिल्म 'काशी इन सच ऑफ़ गंगा' में भी  नजर आ चुके हैं। उन्हें टीवी पर खासकर 'इंडियन आइडल' और 'सुपर डांसर' जैसे रियलिटी शो में बतौर होस्ट देखा जा चुका है।

और पढ़ें...

7 महीने में हो गईं दो बेटियां, अब एक्ट्रेस ने बताया कैसे दोनों को पालने में नहीं मिल पा रहा आराम

शादी के बाद बढ़ गया इन 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस का वजन, कुछ का तो ऐसा हाल कि पहचान पाना भी मुश्किल

Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं 10 इंडियन फ़िल्में, यहां भी साउथ बॉलीवुड पर भारी

सामने आई अजय देवगन की कुल संपत्ति की डेटल, जानिए प्राइवेट जेट समेत क्या-क्या है इसमें शामिल?

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved