- Home
- Entertainment
- TV
- Bigg Boss 13: इन एक्ट्रेस पर भारी पड़ रही 'पंजाब की कैटरीना', इस फिल्म में कर चुकी हैं काम
Bigg Boss 13: इन एक्ट्रेस पर भारी पड़ रही 'पंजाब की कैटरीना', इस फिल्म में कर चुकी हैं काम
मुंबई। बिग बॉस सीजन 13 में इस बार 5 मेल और 8 फीमेल कंटेस्टेंट ने शिरकत की है। फीमेल की बात करें तो इनमें टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचारजी, दलजीत कौर, आरती सिंह और कोइना मित्रा शामिल हैं। हालांकि इन सभी पर पंजाब से आई एक्ट्रेस शहनाज गिल भारी पड़ती नजर आ रही हैं। शहनाज भले ही बॉलीवुड और हिंदी बेल्ट में उतनी पॉपुलर नहीं हैं, लेकिन पंजाब में उनकी तूती बोलती है। बिग बॉस प्रीमियर पर शहनाज ने अपनी हाजिरजवाबी और चंचल अदाओं से सलमान का दिल भी जीत लिया। इतना ही नहीं वो बिग बॉस की सबसे मजाकिया और हंसमुख कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ रही हैं।
16

शहनाज मजाकिया बातें करने के साथ ही गाने गाती हैं और अपनी नॉटी शरारतों की वजह से ऑडियंस के दिल में जगह बनाती जा रही हैं।
26
प्रीमियर शो पर शहनाज ने सलमान को बताया था कि लोग उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ बुलाते हैं। वैसे, कुछ हद तक शहनाज के फीचर कैटरीना से मिलते भी हैं।
36
चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने बचपन से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 2015 में शहनाज म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं। इस गाने को गुरविंदर बरार ने गाया था। इसके बाद वो ये बेबी, लख लाहन्टा और यारी में भी नजर आ चुकी हैं।
46
म्यूजिक वीडियोज के बाद 2019 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म 'काला शा काला' से डेब्यू किया। हालांकि इसमें लीड रोल शहनाज का नहीं था। फिल्म में लीड रोल सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन को मिला।
56
शहनाज सिर्फ एक अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
66
बता दें कि शहनाज को बिग बॉस के घर में राशनिंग यानी राशन के खर्च की जिम्मेदारी दी गई है। शहनाज ने पार्टनर के तौर पर पारस छाबड़ा को चुना है।
Latest Videos