- Home
- Entertainment
- TV
- रुबीना दिलाइक से दिव्यांका त्रिपाठी तक, दिवाली पर सज-धजकर यूं तैयार होती हैं टीवी के ये 8 बहुएं
रुबीना दिलाइक से दिव्यांका त्रिपाठी तक, दिवाली पर सज-धजकर यूं तैयार होती हैं टीवी के ये 8 बहुएं
मुंबई। टीवी की छोटी बहू यानी रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) इन दिनों पति के साथ बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में हैं। रुबीना की दिवाली भी इस बार बिग बॉस के घर में ही मनेगी। वैसे, रुबीना बड़े ही धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाती हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनकी ये तस्वीरें कह रही हैं, जिनमें वो पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से साफ है कि रुबीना दिलाइक कई सालों से पटाखों के साथ दीवाली का जश्न मना रही हैं। हालांकि इस बार बिग बॉस के घर में उन्हें ये सब करने का मौका मिलता है कि नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे, टीवी की कई बड़ी एक्ट्रेस दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं टीवी एक्ट्रेस के दिवाली सेलिब्रेशन के फोटोज।

शादी के बाद रुबीना दिलाइक ने अपनी पहली दिवाली पति अभिनव शुक्ला के साथ कुछ इस अंदाज में मनाई थी। इस दौरान रुबीना इंडियन अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
TV की नागिन मौनी रॉय दिवाली पर ट्रेडिशनल ड्रेस पसंद करती हैं। इसके साथ ही उन्हें दीए जलाने और पटाखे चलाने का भी शौक है। इस तस्वीर में मौनी रॉय किसी इंडियन दुल्हन की तरह लग रही हैं।
'नागिन 4' स्टार निया शर्मा भी पटाखे जलाने की बहुत शौकीन हैं। इस तस्वीर में हाथ में दीए और फुलझड़ी लेकर निया शर्मा पोज दे रही हैं।
पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस रहीं अंकिता लोखंडे दिवाली पर मराठी ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ ही अंकिता को अपने घर में रोशनी करना अच्छा लगता है।
ये है मोहब्बतें की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी दिवाली अपने होमटाउन भोपाल में मनाना पसंद करती हैं। दिव्यांका को रोशनी करने के साथ ही पटाखे, खासकर अनार और चखरी चलाने में भी खूब मजा आता है।
टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी दीवाली के मौके पर पटाखे जलाना पसंद करती हैं। इस तस्वीर में मंदिरा बेदी इंडियन लुक में फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाती दिख रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी दीवाली के मौके पर सज-धजकर दीए जलाती हैं। इस तस्वीर में क्रिस्टल डिसूजा दीए के साथ रोशनी का त्योहार मना रही हैं।
बालिका वधू की एक्ट्रेस माही विज को दिवाली पर अपने घर को सजाने में खूब मजा आता है। वो तरह-तरह से अपने घर को डेकोरेट करती हैं और खुद भी भारतीय दुल्हन की तरह सजती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।