- Home
- Entertainment
- TV
- गुलाबी रंग की बिकिनी पहने समुंदर किनारे लेटी दिखी TV की किन्नर बहू, शर्टलेस पति का दिखा ऐसा स्वैग
गुलाबी रंग की बिकिनी पहने समुंदर किनारे लेटी दिखी TV की किन्नर बहू, शर्टलेस पति का दिखा ऐसा स्वैग
मुंबई. टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में किन्नर बहू का किरदार निभा चुकी रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) इन दिनों पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ बीच किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। कुछ घंटे पहले ही रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर समुंदर किनारे मस्ती करते कुछ फोटोज शेयर की है। सामने आई इन फोटोज में रुबीना गुलाबी रंग और गॉगल लगाएं नजर आ रही है। एक फोटो में वे बिकिनी पहने समुंदर किनारे बीच पर लेटी नजर आ रही है। वहीं, एक अन्य फोटो में रुबीना पति अभिनव के साथ दिख रही है। इस फोटो में जहां वे जहां जोर से चिल्ला रही है वहीं अभिनव शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाल रंग की शॉर्ट्स पहन रखी है। नीचे देखे वेकेशन एन्जॉय करते रुबीना-अभिनव की फोटोज...

रुबीना ने फोटो शेयर कर लिखा- मैं एक माउंटेन गर्ल और बीच पर बहुत ज्यादा क्रेजी हो गई हूं। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स और फ्रेंड्स ने जमकर कमेंट्स किए है। ज्यादातर ने दिलवाली इमोजी शेयर की है। उनकी इस पोस्ट को कुछ ही घंटे में करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है।
फोटोज में रुबीना खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि रुबीना इन दिनों टीवी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की की में नजर आ रही है। फिलहाल शो से ब्रेक लेकर वे छुट्टियां मना रही है।
बता दें कि रुबीना पति के साथ सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में नजर आ चुकी है। इस शो में उन्होंने सबसे सामने खुलासा किया था कि उनका अभिनव के साथ तलाक होने वाला था। इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।
रुबीना और अभिनव की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी का सफर काफी दिलचस्प रहा है। दोनों ही टीवी सीरियल छोटी बहू में साथ काम कर चुके हैं।
एक इंटरव्यू अभिनव ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने एक फंक्शन में रुबीना को साड़ी में देखा था औरवे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। सब उनकी जिंदगी में यहीं वो पल था जब रुबीना के लिए उनका दिल धड़का था।
इसके बाद अभिनव-रुबीना की मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने लगी। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी हिमाचली रीति-रिवाज से हुई थी।
वैसे, आपको बता दें कि अभिनव से पहले रुबीना अपने को-स्टार अविनाश के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन पर्सनल कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना ने छोटी बहू, सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह, देवों के देव...महादेव और जीनी और जूजू जैसे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।