MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • TV नहीं पहले OTT पर आएगा सलमान खान का विवादित शो Bigg Boss 15, इतने महीने घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स

TV नहीं पहले OTT पर आएगा सलमान खान का विवादित शो Bigg Boss 15, इतने महीने घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का दर्शक बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। कुछ समय से लगातार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। मेकर्स इस बार भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने इस बार भी फैंस को एंटरटेन करने का पूरा इंतजाम किया है। इसी बीच शो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार यह शो 6 महीने तक लोगों का मनोरंजन करेगा, मतलब यह है कि इस बार शो 6 महीने तक चलेगा। नीचे पढ़िए शो से जुड़ी कुछ और चौंकाने वाली बातें...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 17 2021, 05:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स बिग बॉस  को 6 महीने तक ऑनएयर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं,  शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जाता है।

29

खबरें है कि मेकर्स इस बार शो को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 की पहली इस्टॉलमेंट में 12 कंटेस्टेंट घर में कैद होंगे।

39

इन 12 कंटेस्टेंट्स में से 8 के बाहर निकलने के बाद शो को  टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। टीवी पर ऑनएयर होने के बाद  बाद बिग बॉस के घर कुछ स्टार्स की धमाकेदार एंट्री होगी।

49

शो को लेकर यह खबर भी सामने आई है कि हर कंटेस्टेंट के एविक्शन के साथ ही घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। और 6 महीने तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

59

बता दें कि शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस खबर को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

69

इसी साल फरवरी में बिग बॉस 14 खत्म हुआ था, जिसकी विनर रुबीना दिलाइक रही थीं। बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान ने अनाउंस किया था कि 15वें सीजन में कॉमनर्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। शो की ऑडिशन प्रोसेस 22 फरवरी से शुरू हो गई थी और 31 मई तक चली थी। 

79

फिलहाल बिग बॉस 15 के प्रीमियर की डेट अक्टूबर 2021 बताई जा रही है। हालांकि डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट्स के हिसाब से इस बार मेकर्स शो में एक्स कपल्स को लेकर आना चाहते हैं और साथ ही कॉमनर्स भी बतौर जोड़ी ही आएंगे। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं।

89

मेकर्स ने शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया को अप्रोच किया है। हालांकि, कपल ने अभी शो को लेकर क्या कहा है यह बात सामने नहीं आई है। वहीं, टीवी शो बालिका वधू में काम कर चुकीं नेहा मर्दा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है। 

99

बता दें कि सान्या ईरानी भी इस शो में नजर आ सकती हैं। मेकर्स द्वारा अनीता हसनंदानी, अंकिता लोखंडे और कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में 10 सेलिब्रिटी कपल्स और 5 ऐसे कॉमनर्स होंगे जो एंटरटेनिंग हों।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image2
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
Recommended image3
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
Recommended image4
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
Recommended image5
New Movies On OTT: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रहीं ये 5 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, जानिए कब-कहां देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved