- Home
- Entertainment
- TV
- TV नहीं पहले OTT पर आएगा सलमान खान का विवादित शो Bigg Boss 15, इतने महीने घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स
TV नहीं पहले OTT पर आएगा सलमान खान का विवादित शो Bigg Boss 15, इतने महीने घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का दर्शक बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। कुछ समय से लगातार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। मेकर्स इस बार भी किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने इस बार भी फैंस को एंटरटेन करने का पूरा इंतजाम किया है। इसी बीच शो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार यह शो 6 महीने तक लोगों का मनोरंजन करेगा, मतलब यह है कि इस बार शो 6 महीने तक चलेगा। नीचे पढ़िए शो से जुड़ी कुछ और चौंकाने वाली बातें...

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स बिग बॉस को 6 महीने तक ऑनएयर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जाता है।
खबरें है कि मेकर्स इस बार शो को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 की पहली इस्टॉलमेंट में 12 कंटेस्टेंट घर में कैद होंगे।
इन 12 कंटेस्टेंट्स में से 8 के बाहर निकलने के बाद शो को टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। टीवी पर ऑनएयर होने के बाद बाद बिग बॉस के घर कुछ स्टार्स की धमाकेदार एंट्री होगी।
शो को लेकर यह खबर भी सामने आई है कि हर कंटेस्टेंट के एविक्शन के साथ ही घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। और 6 महीने तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
बता दें कि शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस खबर को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इसी साल फरवरी में बिग बॉस 14 खत्म हुआ था, जिसकी विनर रुबीना दिलाइक रही थीं। बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान ने अनाउंस किया था कि 15वें सीजन में कॉमनर्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। शो की ऑडिशन प्रोसेस 22 फरवरी से शुरू हो गई थी और 31 मई तक चली थी।
फिलहाल बिग बॉस 15 के प्रीमियर की डेट अक्टूबर 2021 बताई जा रही है। हालांकि डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट्स के हिसाब से इस बार मेकर्स शो में एक्स कपल्स को लेकर आना चाहते हैं और साथ ही कॉमनर्स भी बतौर जोड़ी ही आएंगे। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं।
मेकर्स ने शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया को अप्रोच किया है। हालांकि, कपल ने अभी शो को लेकर क्या कहा है यह बात सामने नहीं आई है। वहीं, टीवी शो बालिका वधू में काम कर चुकीं नेहा मर्दा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है।
बता दें कि सान्या ईरानी भी इस शो में नजर आ सकती हैं। मेकर्स द्वारा अनीता हसनंदानी, अंकिता लोखंडे और कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में 10 सेलिब्रिटी कपल्स और 5 ऐसे कॉमनर्स होंगे जो एंटरटेनिंग हों।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।