MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 9 साल पहले एक गंभीर बीमारी के चलते मौत को गले लगाने वाली थी 'भयंकर परी', मां और भाई से कही थी ये बात

9 साल पहले एक गंभीर बीमारी के चलते मौत को गले लगाने वाली थी 'भयंकर परी', मां और भाई से कही थी ये बात

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालवीर' (Baal Veer) में भयंकर परी का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) 40 साल की हो गई हैं। 4 अगस्त, 1981 को राजस्थान के मकराना में जन्मी शमा ने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म में उन्होंने साइड रोल ही किया था। इसके बाद उन्होंने 2003 में टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' में काम किया और इसी से उन्हें पहचान मिली। शमा सिकंदर करीब 9 साल पहले बायपोलर डिसऑर्डर (एक तरह की मानसिक बीमारी) का शिकार हो गई थीं। इस बीमारी से तंग आकर एक्ट्रेस ने एक बार अपनी जान देने की कोशिश भी की थी।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 04 2021, 08:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शमा सिकंदर के मुताबिक, एक रात उन्होंने अपनी मां को Kiss करते हुए गुड नाइट कहा और बोलीं कि अब मुझे सुबह मत जगाना। इसके बाद शमा ने ढेर सारी नींद की गोलियां खा लीं। हालांकि सोने से पहले उन्होंने अपने भाई को बैंक अकाउंट डिटेल्स बताईं, जिससे उन्हें शक हो गया था। 
 

210

इसके बाद बाहर रहने वाले शमा के भाई ने फौरन अपनी मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो वो कुछ गलत करने वाली है। बाद में शमा को उनकी मां ने रोक लिया था। वैसे, बता दें कि शमा अब इस बीमारी से ठीक हो चुकी हैं। अब वे फिट रहने के लिए रेग्यूलर एक्सरसाइज करती हैं।

310

कुछ साल पहले शमा सिकंदर ने मीटू मूवमेंट के दौरान अपनी आपबीती सुनाई थी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शमा ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था। शमा के मुताबिक, उस वक्त मैं सिर्फ 14 साल की थीं, जब एक डायरेक्टर ने मेरे साथ गलत हरकत की थी।

410

शमा के मुताबिक- ये बात तब की है, जब मैं करियर की शुरुआत कर रही थी। एक दिन एक डायरेक्टर ने मेरी जांघ पर अपना हाथ रखने की कोशिश की। मैं उसकी इरादे पहले ही समझ गई थी तो मैंने संभलते हुए कहा- नहीं। 

510

इसके बाद उस डायरेक्टर ने मुझसे कहा- तुम्हें क्या लगता है तुम यहां स्टार बन जाओगी, कोई तुम्हें नहीं छोड़ेगा। डायरेक्टर ही नहीं, एक्टर और प्रोड्यूसर भी तुम्हें नहीं बख्शेंगे। तुम इन चीजों के बगैर कुछ नहीं कर पाओगी। शमा के मुताबिक, मैं उस वक्त बड़े-बड़े सपने संजोकर मुंबई आई थी लेकिन सब चकनाचूर हो गए। 

610

शमा सिकंदर शॉर्ट मूवी सेक्सोहॉलिक में काम कर चुकी हैं। इसमें शमा ने सेक्स एडिक्ट वुमन का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने को-स्टार के साथ कई किसिंग और बोल्ड सीन भी दिए हैं। इस फिल्म के बारे में शमा ने बताया था- एक साधारण लड़की के लिए ऐसे सीन करना आसान नहीं था, फिर भी मैंने फिल्म पूरे कॉन्फिडेंस के साथ की। 

710

बता दें कि शमां सिकंदर ने विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी वेब सीरिज 'माया' में भी काम किया है। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 50 शेड्स ऑफ ग्रे से इन्सपायर्ड है। फिल्म में शमा ने बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दी थीं। इसमें शमा सिकंदर के अलावा विपुल गुप्ता, वीर आर्यन, परीना चोपड़ा ने भी काम किया है। 

810

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शमा सिकंदर ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन से सगाई की है। उनकी सगाई 2016 में दुबई के 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब में हुई थी। शमां पिछले साल मई, 2020 में शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते उनकी शादी टल गई। 

910

एक इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने कहा था- हमने सितंबर, 2020 के आखिर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी। वेन्यू से लेकर सबकुछ फाइनल हो चुका था। हमारी फैमिलीज ने सारी तैयारी शुरू कर दी थी। जेम्स के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं और यहां आने के लिए उन्हें पासपोर्ट और जरूरी डाक्यूमेंट्स बनवाने थे। लेकिन तभी कोरोना आ गया और सब कुछ पोस्टपोन हो गया। 

1010

शमा सिकंदर ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। उन्होंने मेरी लाइफ है (2003), सेवन (2011) और बालवीर (2014) जैसे सीरियल्स में काम किया है। शमा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें प्रेम अगन (1998), मन (1999), अंश (2002), धूम धड़ाका (2008) प्रमुख हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
TV TRP Week 3: नागिन 7 का जहरीला वार! KSBKBT 2 और अनुपमा को लगा जोरदार झटका
Recommended image2
Netflix Top 5 Films: नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 मूवी, 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?
Recommended image3
Dhurandhar OTT: आधी रात Netflix पर आई ‘धुरंधर’, लेकिन यह एक चीज़ देख लोग हैरान
Recommended image4
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में सालों का इंतजार खत्म? पोपटलाल की शादी पर बड़ा खुलासा
Recommended image5
कौन हैं 16 साल की यह एक्ट्रेस, TV शो में जिसके इंटीमेट सीन ने लगाई इंटरनेट पर आग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved