- Home
- Entertainment
- TV
- श्वेता तिवारी की 20 साल की बेटी ने पहनी ऐसी ड्रेस कि मच गया बवाल, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
श्वेता तिवारी की 20 साल की बेटी ने पहनी ऐसी ड्रेस कि मच गया बवाल, लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
मुंबई. टीवी को फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (shweta tiwari) की बेटी पलक तिवारी (palak tiwari) 20 साल की हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। पलक ने कोरोना के चलते घर पर ही फ्रेंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय की। पार्टी से जुड़ी कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इन फोटोज में पलक का बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। उनके लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग बहुत ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। और उनकी तारीफ में जमकर कमेंट्स कर रहे है। आपको बता दें कि पलक से पहले मां श्वेता ने भी अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

सामने आई फोटोज में पलक अपनी दोस्त के साथ काफी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 20:)।
बर्थडे सेलिब्रेशन में पलक क्रीम कलर की ऑफ शोल्डर शॉट ड्रेस में नजर आई, जिसमें उनका लुक काफी हॉट लग रहा है। उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया और बालों को खुला रखा था।
पलक के लुक को देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। एक ने कहा हॉटी तो दूसरे ने लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस। किसी ने लिखा- स्टनिंग, गॉर्जियस, वॉव तो किसी ने कमेंट किया- तुम्हें इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में ट्राय करना चाहिए। एक ने लिखा- किलर लुक।
बता दें कि पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वे फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
पलक की इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा और प्रोड्यूसर विवेक ओबेरॉय हैं। खबरों की मानें तो फिल्म पर काम दिसंबर में शुरू किया जाएगा।
बता दें कि पलक, श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। हालांकि, अब दोनों में तलाक हो चुका है और पलक अपनी मां के साथ रहती है।
पलक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती है।
पलक ने हाल ही में मम्मी श्वेता का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इस दौरान मां-बेटी एक जैसे रंग के कपड़ों में नजर आई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।